फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress Controversy:Posters Call Mewaram Jain a 'Rapist' as Factional War Erupts in Barmer Congress

Rajasthan Congress Controversy: मेवा राम की कांग्रेस में वापसी पर बवाल; पोस्टर वार पर पार्टी ने पल्ला झाड़ा

Mon, 29 Sep 2025 05:17 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 29 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

Rajasthan Congress Controversy: बाड़मेर में कांग्रेस नेता मेवाराम जैन की वापसी पर विवाद गहराया। जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए, जिनमें उन्हें बलात्कारी बताया गया। पार्टी ने पोस्टरों से पल्ला झाड़ा, वहीं जैन ने विरोधियों को नार्को टेस्ट की चुनौती दी।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Controversy:Posters Call Mewaram Jain a 'Rapist' as Factional War Erupts in Barmer Congress
मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर पोस्टर विवाद गहराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस में वापसी कर चुके पूर्व विधायक मेवाराम जैन को खिलाफ बाड़मेर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में मेवाराम जैन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्हें लेकर पोस्टर में लिखा गया है कि 'बाड़मेर हुआ शर्मसार, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं'। पोस्टरों में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिससे कांग्रेस संगठन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वहीं, मेवाराम जैन ने भी अपने समर्थकों की फौज के साथ रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन करने में कसर नहीं छोड़ी। बाड़मेर में कांग्रेस का एक धड़ा मेवाराम जैन की वापसी का जबरदस्त विरोध कर रहा है। पार्टी ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है। विवाद  के तूल पकड़ने के साथ ही, प्रदेश कांग्रेस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। तीनों जिला कांग्रेस कमेटियों बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा ने औपचारिक बयान जारी कर साफ कर दिया कि इन पोस्टरों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, पोस्टर को लेकर स्थानीय स्तर पर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। वहीं, नगर परिषद के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों को हटाया जा चुका है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आरोप लगाने वालों का नार्को करवा लो'
इधर, मेवाराम जैन ने भी चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों पर जमकर हमला बोला। बाड़मेर पहुंचने के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है और अब जो विरोध हो रहा है, वह कांग्रेस के अंदर से ही हो रहा है। उन्होंने मंच से ललकारते हुए कहा कि 'चाहे मार डालो, मैं कांग्रेस में ही रहूंगा'। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो नेता मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं, उनका नार्को टेस्ट करवा लो तो सच्चाई सामने आ जाएगी।


यह भी पढ़ें- ये दोस्ती...: बरसों बाद पुराने मित्र से मिले मंत्री किरोड़ीलाल, इमर्जेंसी में रहे थे साथ; इस बात पर हुए भावुक


जगह-जगह विरोध
पूर्व विधायक की वापसी के बाद जैसे ही विरोध के सुर तेज हुए, उन्हें जयपुर से बाड़मेर आते समय कई बार रास्ता भी बदलना पड़ा। उन्हें अंदेशा था कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि उनके समर्थकों ने उन्हें तलवार भेंट कर स्वागत किया और इस मौके पर भजन संध्या जैसे आयोजनों में भी उन्हें आमंत्रित किया गया।

गौरतलब है कि मेवाराम जैन को जनवरी 2024 में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था, जबकि उनके खिलाफ दिसंबर 2023 में गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन सितंबर 2025 में कांग्रेस ने उनकी वापसी की घोषणा की। वापसी के चंद दिन बाद ही पोस्टर विवाद ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: राहुल गांधी को जान से मारने की कथित धमकी पर बोले टीकाराम जूली, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशाना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed