फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM will inaugurate MLAs residence know what is special about the flat

Rajasthan: मुख्यमंत्री करेंगे विधायक आवास का लोकार्पण, जानिए क्या खास है अत्याधुनिक सुविधाओं वाले फ्लैट में

Wed, 09 Aug 2023 10:47 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 09 Aug 2023 10:47 AM IST
सार

राजस्थान में विधायकों के लिए नए आवास बनकर तैयार हो गए है। 12 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में विधायक आवास का लोकार्पण करेंगे। आठ मंजिला टावर में 3200 स्क्वायर फीट वाले 160 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैट तैयार हो गए है।

विज्ञापन
Rajasthan CM will inaugurate MLAs residence know what is special about the flat
राजस्थान आवासन मण्डल विधायक आवास परियोजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की ओर से निर्मित विधायक आवास परियोजना का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 अगस्त को शाम 6:30 बजे लोकार्पण करेंगे। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि बहुप्रतीक्षित विधायक आवास परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे।
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैंस है विधायक आवास
6 मल्टीस्टोरी 8 मंजिला टावर में 3200 स्क्वायर फीट के 160 अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस फ्लैट बनकर तैयार हो गए। इन नए फ्लैटों में कई सुविधाएं होगी, जो विधायक आवास को बेहतरीन बनाने के लिए बहुत सारी आधुनिक चीजों को शामिल किया गया है। कमिश्नर अरोड़ा ने बताया कि यह परियोजना अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस परियोजना में छह बहुमंजिले टावर (जी+8) में तीन हजार 200 स्क्वायर फीट वाले कुल 160 अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास बनाए गए हैं। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा ने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री  शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, सांसद और सभी जनप्रतिनिधि,अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed