फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma met Union Home Minister Amit Shah and invited him to visit Rajasthan

Rajasthan News: सीएम भजनलाल की गृहमंत्री अमित शाह से खास भेंट, दिया राजस्थान आने का न्योता

Fri, 30 May 2025 09:25 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 30 May 2025 09:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अमित शाह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma met Union Home Minister Amit Shah and invited him to visit Rajasthan
गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री से मिलकर राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र में हो रहे विकास और नए प्रयोगों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पैक्स के कंप्यूटराइजेशन, "म्हारो खाता म्हारो बैंक", गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और "सहकार से समृद्धि" अभियान जैसे विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर राजस्थान में प्रस्तावित सहकार सम्मेलन के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आमंत्रित भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान में ड्रेनेज सिस्टम के विकास, पीने के पानी की व्यवस्था, मेट्रो के विस्तार, सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन और बिजली उत्पादन व सप्लाई के अलग-अलग तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में शहरी परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कही और जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को संयुक्त उद्यम मॉडल के तहत मंजूरी देने और इसके लिए जल्द केंद्रीय मदद देने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शर्मा ने ऊर्जा मंत्री से जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की उस योजना के बारे में भी चर्चा की, जिसमें दिन के समय किसानों को बिजली देने के लिए 1368 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। उन्होंने इसे आरडीएसएस योजना के तहत मंजूरी देने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने राजस्थान में 115 गीगावाट बिजली उत्पादन की योजनाओं को जल्द लागू करने और 50 गीगावाट अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क विकसित करने को लेकर सीटीयूआईएल, सीईए, एमएनआरई और अन्य एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शाम तक भी नहीं टिका मंत्री जी का दावा, टंकी पर चढ़ीं उन्हीं की पार्टी की प्रधान, जानें मामला
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। उन्होंने इस बातचीत में आम लोगों की सुविधा और उद्योगों के विकास के लिए रेलवे नेटवर्क के विस्तार की जरूरत बताई। इसके अलावा डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और सूचना व प्रसारण के क्षेत्र में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खनिज संसाधनों के टिकाऊ विकास, निवेश की संभावनाओं, खनन क्षेत्र के ढांचे को मजबूत करने और पावर प्लांट्स को कोयले की आपूर्ति के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed