फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Case of extortion of Rs 10 crore in the name of Lawrence Bishnoi and Rohit Godara

Rajasthan: लॉरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा के नाम से 10 करोड़ की रंगदारी, 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Jun 2025 06:16 PM IST
सार

Rajasthan: आरोपियों ने अस्पताल में इलाज करा रही एक डायलिसिस मरीज सरला देवी की फैमिली को टारगेट बनाया। सरला देवी के ड्राइवर से उनके परिवार और व्यवसाय की पूरी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद फर्जी सिम के जरिए स्टील व्यापारी को धमकी भरे कॉल किए गए।

विज्ञापन
Rajasthan: Case of extortion of Rs 10 crore in the name of Lawrence Bishnoi and Rohit Godara
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राजधानी में रंगदारी की सनसनीखेज साजिश का खुलासा करते हुए सोडाला थाना पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा के नाम का इस्तेमाल कर स्टील व्यापारी को धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में से तीन सी.के. बिरला अस्पताल के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी हैं। इनकी पहचान जयप्रकाश कुमावत, लोकेन्द्र सिंह, महेश कुमावत और लखन गुर्जर के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी जयप्रकाश कुमावत ऑनलाइन सट्टेबाजी का लती था और भारी कर्ज में डूबा हुआ था। इसी कर्ज से उबरने के लिए उसने यह साजिश रची।
विज्ञापन


अस्पताल में मरीज की जानकारी से शुरू हुई साजिश
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दिगंत आनंद ने जानकारी दी कि आरोपियों ने अस्पताल में इलाज करा रही एक डायलिसिस मरीज सरला देवी की फैमिली को टारगेट बनाया। सरला देवी के ड्राइवर से उनके परिवार और व्यवसाय की पूरी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद फर्जी सिम के जरिए स्टील व्यापारी को धमकी भरे कॉल किए गए। कॉल में फैक्टरी, गाड़ियों और निजी कार्यक्रमों की जानकारी देकर भय का माहौल बनाया गया। आरोपियों ने 27 और 28 मई को दो बार 10 करोड़ की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'समाधान का रास्ता संवाद से ही निकलता है'...गुर्जर महापंचायत पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरी से हुआ खुलासा
जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा, एडीसीपी क्राइम कुंवर राष्ट्रदीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने उनके पास से एक थार गाड़ी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और फर्जी सिम जब्त की है जो वारदात में इस्तेमाल किए गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने इस तरह की कोई अन्य वारदात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed