फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Cabinet Expansion: BJP Bhajan Lal Sharma Ministers Oath Ceremony, New Cabinet Sworn At Raj Bhavan

Rajasthan Cabinet Expansion: खत्म हुआ इंतजार, आज होगा विस्तार; नया मंत्रिमंडल दोपहर को लेगा शपथ

Sat, 30 Dec 2023 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

Cabinet Expansion in Rajasthan: भाजपा की भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज दोपहर सवा तीन बजे होगा। समारोह में कैबिनेट और काउंसिल में शामिल होने वाले विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 15 से 18 विधायकों  को कैबिनेट मंत्री और 5 से 8 को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Expansion: BJP Bhajan Lal Sharma Ministers Oath Ceremony, New Cabinet Sworn At Raj Bhavan
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 28 दिनों से जारी इंतजार का आज समापन होने जा रहा है। राजस्थान में आज होने वाले भाजपा सरकार मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में 22 से 25 नामों का ऐलान हो सकता है। इनमें 15 से 18 कैबिनेट मंत्री और करीब 8 राज्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। नई भजनलाल शर्मा सरकार में ज्यादातर विधायक अनुभवहीन हैं। ऐसे में पहले मंत्री रह चुके विधायकों को फिर से मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राठौड़ और पूनिया के नामों की भी चर्चा

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले नामों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक अहम संभावना बताई जा रही है कि चुनाव हारने के बावजूद पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया दोनों या दोनों में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ सात बार लगातार विधायक रह चुके है और संसदीय कार्यों का गहरा अनुभव रखते हैं। एक समय वसुंधरा राजे के सबसे नजदीकी लोगों में शामिल राठौड़ अब संगठन के नजदीकी हैं और मौजूदा सरकार के अहम निर्णयों में उनकी भूमिका साफ नजर आ रही है। चूंकी भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं ऐसे में समन्वय बनाए रखने के लिए राजेंद्र राठौड़ जैसे नेताओं की जरूरत महसूस की जा रही है।

वहीं सतीश पूनिया भी हालांकि एक ही बार विधायक रहे हैं लेकिन पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं और के वरिष्ठ नेता भी हैं। जाट समुदाय से होने के कारण भी मंत्री बनने का उनका दावा मजबूत माना जा रहा है। 


इनके अलावा नए मंत्रिमंडल में शेखावाटी, मेवाड़, वागड़, मारवाड़ और पूर्वी राजस्थान को प्रतिनिधित्व दिया जाना है। यह मंत्रिमंडल नए और पुरानों गुड मिक्स होगा। इसमें कुछ पहली बार मंत्री बन सकते हैं और कुछ ऐसे चेहरे भी होंगे, जिनके पास पुराना अनुभव होगा। वसुंधरा राजे के खेमे से आने विधायकों को भी मंत्री पद मिल सकता है।

नई सरकार के मंत्रिमंडल शामिल होने वाले चेहरों में सबसे मजबूत दावेदार डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, ओटाराम देवासी, गुरवीर सिंह, जगत सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जवाहरसिंह बेडम, बाबा बालकनाथ, जसवंत सिंह, जोगाराम पटेल, झाबरसिंह खर्रा, प्रताप भील, फूलसिंह मीणा, बाबूसिंह राठौड़, भागचंद टेकड़ा, मदन दिलावर, शंकर डेचा, हरलाल सहारण, विश्वनाथ मेघवाल के नाम हैं।

इनमें किरोड़ीलाल मीणा, अनिता भदेल, बाबूसिंह राठौड़, मदन दिलावर, ओटाराम देवासी, जसवंत सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed