Rajasthan: राजस्थान कैडर के IPS राजेश निरवान को बड़ी जिम्मेदारी, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक बने
Rajasthan: राजस्थान कैडर के PS राजेश निरवान को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक बन गए हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग की ओर से उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीनियर आईपीएस ऑफिसर राजेश निरवान को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग की ओर से निरवान की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
राजेश निरवान 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले निरवान राजस्थान में होमगार्ड महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। होमगार्ड महानिदेशक के अलावा राजेश निरवान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी काम कर चुके हैं।
निरवान को BCAS का महानिदेशक बनाए जाने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति के समक्ष रखा गया था। मंत्रिमंडल समिति से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए।