{"_id":"671f151aba8f6ea5ae018b9c","slug":"rajasthan-by-polls-why-was-ravindra-singh-mentioned-in-the-by-elections-know-whom-hanuman-beniwal-supported-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan By-Polls: उपचुनाव में क्यूं आया रविंद्र सिंह का जिक्र, जानिए हनुमान बेनीवाल ने किसे दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan By-Polls: उपचुनाव में क्यूं आया रविंद्र सिंह का जिक्र, जानिए हनुमान बेनीवाल ने किसे दिया समर्थन
Mon, 28 Oct 2024 10:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:07 AM IST
सार
राज्य की 7 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में रविंद्र सिंह भाटी का नाम अचानक से चर्चाओं में आ गया है। भाटी चुनाव भी नहीं लड़ रहे हैं लेकिन बावजूद इसके राजस्थान की मौजूदा सियासत में उनका जिक्र चल रहा है। खासतौर पर उपचुनावों से जुड़ा उनका एक बयान वायरल हो रहा है। जानिए क्या है इसकी वजह
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। बागियों की मान-मनुहार भी चल रही है लेकिन इसी बीच राजस्थान में रविंद्र सिंह भाटी का नाम अचानक चर्चाओं में आ गया है। हालांकि भाटी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने बयान दिया है कि सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। सभी दल अपने अपने प्रयास कर रहे हैं, यदि किसी ने उनसे सहयोग मांगा तो वे भी चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
नरेश मीणा का प्रचार करेंगे भाटी
कांग्रेस के नरेश मीणा ने बगावती तेवर दिखाते हुए देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच रविंद्र सिंह भाटी का बयान आया है कि वे देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय के समर्थन में प्रचार करने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से निकले नरेश मीणा ने नामांकन किया है, यदि वे समर्थन मांगेगे तो वे जरूर इस पर समर्थन देंगे, क्योंकि छात्र राजनीति से आए युवा विधानसभा में पहुंचेंगे तो राजनीति के साथ प्रदेश के विकास को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं चौरासी सीट पर भी उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी को अपना समर्थन देने की बात कही है। इसी बीच नरेश मीणा का "5 पांडव" वाला एक पोस्टर सामने आया था, जिसमें राजकुमार रोत, हनुमान बेनीवाल, रविंद्र सिंह भाटी और चंद्रशेखर आजाद के साथ उनका फोटो दिखाया गया है।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल ने किया था समर्थन का ऐलान
पोस्टर सामने आने के बाद हनुमान बेनीवाल और नरेश मीणा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा को समर्थन देते हुए कहा कि वे वोट की अपील के लिए नरेश के समर्थन में प्रचार भी करेंगे।