{"_id":"664b0fc73ec573b3a509ea59","slug":"rajasthan-board-12th-result-taruna-chaudhary-topped-the-state-in-rajasthan-12th-science-stream-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Board 12th Result: तीनों संकाय में अव्वल रहीं लड़कियां, तरुणा ने लहराया सफलता का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Board 12th Result: तीनों संकाय में अव्वल रहीं लड़कियां, तरुणा ने लहराया सफलता का परचम
Mon, 20 May 2024 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 May 2024 05:16 PM IST
सार
12वीं बोर्ड के परिणाम सोमवार को जारी हो गया। इस बार का रिजल्ट आर्ट्स में 96.88, कॉमर्स में 98.95 और विज्ञान में 97.73 प्रतिशत रहा। इस बार भी छात्राओं का परिणाम छात्रों से बेहतर रहा।
विज्ञापन
तरूणा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से सोमवार को 12वीं के कला, वााणिज्य और विज्ञान संकाय के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इनमें कला वर्ग में 96.88, वाणिज्य में 98.95 और विज्ञान में 97.73 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, विज्ञान संकाय में बाड़मेर की बच्ची तरुणा चौधरी के विज्ञान संकाय में 99.80 प्रतिशत अंक हैं।
विज्ञापन
कला वर्ग में कुल 5,78,484 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 5,69,575 बच्चे परीक्षा में बैठे। इसमें छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 95.80 प्रतिशत रहा। वहीं, छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.88 रहा। कला वर्ग में कुल 272059 छात्रों में से 154186 छात्र तथा 2,97,516 में से 213,223 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
इसी तरह वाणिज्य वर्ग में कुल 26622 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 26418 बच्चे परीक्षा में बैठे। इसमें छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 98.66 प्रतिशत रहा। वहीं, छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 99.51 रहा। कला वर्ग में कुल 17271 छात्रों में से 12179 छात्र तथा 9147 में से 7919 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञान वर्ग में कुल 260078 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 258071 बच्चे परीक्षा में बैठे। इसमें छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 97.08 प्रतिशत रहा। वहीं, छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.90 रहा। कला वर्ग में कुल 165864 छात्रों में से 137458 छात्र तथा 92207 में से 85014 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।