फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : BJP handed over the keys to the person whom it accused during Congress rule, said Khachariyawas

निशाने पर अफसरशाही : खाचरियावास बोले- कांग्रेस राज में BJP ने जिस पर आरोप लगाए, उसे ही सौंपी खजाने की चाबी

Sat, 21 Sep 2024 10:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:56 AM IST
सार

पिछली सरकार में भाजपा के निशाने पर रही ब्यूरोक्रेसी अब कांग्रेस के निशाने पर आ चुकी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने प्रदेश के वित्त सचिव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस पर भाजपा ने बड़े-बड़े आरोप लगाए थे, आज खजाने की चाबी उन्हीं के पास है।

विज्ञापन
Rajasthan : BJP handed over the keys to the person whom it accused during Congress rule, said Khachariyawas
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी क्या अब कांग्रेस के निशाने पर आ चुकी है? पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जिस तरह से बीजेपी ब्यूरोक्रेसी को लेकर हमलावर थी, ठीक उसी तर्ज पर अब कांग्रेस अफसरशाही को लेकर बीजेपी से सवाल पूछ रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने प्रदेश के वित्त सचिव अखिल अरोड़ा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस अखिल अरोड़ा पर किरोड़ीलाल मीणा ने बहुत बड़े-बड़े आरोप लगाए थे, उसे सरकार ने खजाने की चाबी कैसे सौंप रखी है?
विज्ञापन


राजस्थान में पिछले कुछ समय से सियासी बयानबाजी के सेंटर में ब्यूरोक्रेसी भी शामिल हो चुकी है। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेसी नेता प्रतापसिंह खाचरियावास ने राजस्थान के एक IAS अफसर को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बीजेपी लगातार जिन अफसरों को भ्रष्ट बता रही थी, अब वे मौजूदा सरकार में सबसे अहम महकमों को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के वित्त सचिव अखिल अरोड़ा पर किरोड़ी मीणा ने बहुत बड़े-बड़े चार्ज लगाए थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री बता दें कि यदि से सारे अधिकारी यदि गलत थे और कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार हुआ था तो आज से सारे अधिकारी राज्य के खजाने की चाबी लेकर कैसे बैठे हैं।
विज्ञापन


भजनलाल सरकार इससे पहले भी अफसरशाही को लेकर कांग्रेस और खुद अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ चुकी है। पिछले दिनों पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भजनलाल को घेरते हुए अफसरों के ट्रांसफर को लेकर निशाना बनाया था। उन्होंने कहा था कि आज भी सरकार चलाने वाले प्रमुख पदों पर हमारी सरकार के दौरान लगाए गए अधिकारी काबिज हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि हमारी सरकार ने जो नियुक्तियां की थीं, वह पूरी तरह उचित थी।  इससे पहले भी अशोक गहलोत प्रदेश के मुख्य सचिव को सुपर सीएम बताने वाला बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट सत्र में जूली ने भी कसा था तंज

हाल में खत्म हुए बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी बीजेपी पर तंज कसा था कि बीजेपी का बजट भी पिछली कांग्रेस सरकार के अफसरों की टीम ने बनाया है।

भाजपा विधायक शंकरसिंह रावत भी बोले

ब्यावर से भाजपा विधायक शंकरसिंह रावत भी अफसरशाही हावी होने पर सवाल उठा चुके  हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस राज के समय से बैठे अफसरों ने कई जगह बपौती जमा रखी है। कई सरकारी कार्यालयों में कांग्रेस के कार्यकाल से अफसर बैठे हुए हैं, वहां उन्होंने ऐसे बपौती जमा रखी है कि जैसे शासन तो हम चला रहे हैं।


देवीसिंह भाटी ने भी उठाए थे सवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी भी इससे पहले अफसरशाही के हावी होने पर सवाल उठा चुके हैं। भाटी ने पिछले दिनों कहा था कि अफसरशाही हावी है, नेता और विधायक मुख्य सचिव के यहां लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। ब्यूरोक्रेसी हावी होने से नुकसान हुआ है। इसमें बदलाव लाया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed