{"_id":"66b1f2b66724f351350e6d6f","slug":"rajasthan-big-news-of-this-time-from-jaipur-police-use-of-force-on-students-protesting-outside-ru-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, राज. विवि. के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बलप्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, राज. विवि. के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बलप्रयोग
Tue, 06 Aug 2024 03:24 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:24 PM IST
सार
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और थप्पड़ मारते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई। ये छात्र नेता प्रदर्शन करते हुए कैंपस से निकलकर जेएलएन रोड पर आने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों पर लगे बैन के खिलाफ विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास किया। पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा, जिसमें कुछ छात्र नेताओं पर लाठियां भी चलाई गईं और उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि छात्र राजनीति से ही कई कद्दावर नेता मुख्यधारा की राजनीति में आए हैं, जिनमें विधायक और सांसद भी शामिल हैं। छात्रों का तर्क है कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे तो राजनीति में नई पीढ़ी का उदय कैसे होगा। वे सरकार से छात्रसंघ चुनाव को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
लिंगदोह कमेटी के नियमों के उल्लंघन के सवाल पर छात्रों का कहना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी नियमों का उल्लंघन होता है, तो क्या उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। छात्रों ने प्रशासन से लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत चुनाव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव बहाली के मुद्दे ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्र राजनीति युवाओं के नेतृत्व और अनुभव को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए चुनावों को बहाल करना चाहिए।