फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Bhajanlal government will start many big schemes on its first anniversary

Rajasthan: पहली सालगिरह पर कई बड़ी योजनाएं शुरू करेगी सरकार, सीएम बोले- महिलाओं को मिलेगा 100 करोड़ का लोन

Mon, 09 Dec 2024 10:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Dec 2024 10:19 PM IST
सार

राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के जश्न की घोषणा की। 12 से 15 दिसंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Rajasthan: Bhajanlal government will start many big schemes on its first anniversary
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राइजिंग राजस्थान के बाद राजस्थान में सरकार अपनी पहली सालगिरह का जश्न मनाएगी। इसमें 12 से 15 दिसंबर तक कई बड़ी योजनाओं की लॉन्चिंग होगी। सोमवार को इनवेस्टमेंट समिट के दौरान महिलाओं से बात करते हुए सीएम भजनलाल ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


राइजिंग राजस्थान के पहले दिन हर स्टोरी एडवाइजिंग इंक्लूसिव सोसाइटीज सेशन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी समेत देशभर से पहुंची महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज यह सेशन सिर्फ इसलिए रखा गया है कि कैसे आधी आबादी वाली जो हमारी बहनें हैं। उनके जीवन में किस तरह से परिवर्तन लाया जा सकता है। सीएम ने कहा हमारी सरकार 12 दिसंबर के दिन राजस्थान में 1 लाख 25 हजार बालिकाओं को साइकिल वितरण कर रही है, ताकि अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आसानी से विद्यालय जा सकें। साइकिल के साथ ही हम 21 हजार उच्च शिक्षा हासिल कर रही बालिकाओं को स्कूटी भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


12 से 15 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके तहत 12 दिसंबर को युवाओं के लिए, 13 दिसंबर के दिन किसानों के लिए 14 दिसंबर को महिलाओं और 15 दिसंबर के दिन मजदूरों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें उनसे संबंधित नई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जो भविष्य में राजस्थान में लागू होने वाली हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने भविष्य में महिला निधि बैंक के माध्यम से 100 करोड़ रुपये का लोन महिलाओं को देने का फैसला किया है। एक लाख नई लखपति दीदियों का सम्मान किया जाएगा। 10 हजार स्वयं सहायता समूह को आजीविका वर्धन के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 20 लाख महिलाओं को 450 रुपये में गैस का सिलेंडर देने का काम करेंगे। जल्द शुरू होंगी नई योजनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महिला बटालियन के गठन की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान की एक लाख बच्चियों को लाडो योजना के तहत प्रधानमंत्री पहली किस्त जल्द जारी करने वाले हैं। 216 नमो ड्रोन दीदी का सम्मान भी किया जाएगा। हमारी सरकार मां वाउचर योजना शुरू करने के साथ ही तीन महिला बटालियन के गठन की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही काफी योजनाएं हैं। इनकी शुरुआत 15 दिसंबर से होने जा रही है। शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के इस मंच से मैं महिलाओं से यह आह्वान करना चाहता हूं। वह उद्यमी बने आगे आए हर क्षेत्र में आगे आते हुए काम करें, क्योंकि महिलाओं के आगे बढ़ने से हमारा परिवार, प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा। 


रूमा देवी की निवेश करते तो बन जाते मल्टी-मिलेनियर 
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने आसपास देखें ऐसी कौन सी बहने हैं, जो अच्छा काम कर रही हैं। जिन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया है। जो NGO चला रही हैं। उन्हें आप कैसे मदद कर आगे बढ़ा सकते हैं। उनके बिजनेस में क्या आप भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। रूमा देवी जी की कहानी तो आप सभी ने सुनी होगी। इन्होंने बहुत छोटे से शुरुआत की थी। आज इनका बिजनेस इतना बड़ा हो गया है। अगर शायद उस समय आप में से किसी ने उनके बिजनेस में निवेश किया होता। तो आज आप मल्टी मिलेनियर बन एक बड़े एम्पायर के मालिक होते। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और प्राइवेट सेक्टर मिलकर यह तैयारी करें कि महिलाओं को और आगे कैसे बढ़ाया जाए। उन्हें कैसे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए। अगर उसे पर काम किया गया। तो राजस्थान की महिलाएं बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed