फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly: Uproar Over MLA Hakam's Question, Congress Walks Out After Speaker's Intervention

Rajasthan Assembly: विधायक हाकम के सवाल पर सदन में मचा हल्ला, स्पीकर के टोकने से नाराज कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Wed, 12 Mar 2025 01:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन से जुड़े सवाल पर सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष में तनातनी हो गई। इसके बाद स्पीकर की टोकाटोकी से नाराज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly: Uproar Over MLA Hakam's Question, Congress Walks Out After Speaker's Intervention
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान जलजीवन मिशन से जुड़े सवाल पर हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक हाकम अली ने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कामों की शिकायत करते हुए पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से पूछा कि जल जीवन मिशन में पाइप लाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क व रेम्प को फिर बनाने की जिम्मेदारी किसकी है। यदि संबंधित फर्म द्वारा उक्त कार्य नहीं किया जाता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार है?

विज्ञापन

इस पर मंत्री ने अपना जवाब पेश करते हुए कहा कि मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करवाया जा रहा है लेकिन अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो रही है तो उसकी शिकायत सीधे मुझसे करें, मैं मामले को दिखवाऊंगा। इस पर हाकम बोले कि हार काम के लिए मंत्री को फोन कैसे करेंगे इसके लिए कोई नोडल एजेंसी है की नहीं। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि विभाग के स्तर पर संबंधित अफसरों से इसकी शिकायत की जा सकती है और वे नहीं सुनते हैं तो मेरा मोबाइल नंबर खुला है आप कभी भी मैसेज करिए।
विज्ञापन


स्पीकर ने जवाब पूरा मानते हुए अगला प्रश्न पुकार लिया लेकिन नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इस सवाल से जुड़ा पूरक सवाल करने के लिए खड़े हो गए। स्पीकर ने यह कहते उन्हें अनुमति देने से मना कर दिया कि हर सवाल पर आप पूरक प्रश्न नहीं पूछ सकते। इस पर टीकाराम जूली भड़क गए। उन्होंने कहा कि मंत्री यह नहीं बता रहे हैं कि दोषी ठेकेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई गई। स्पीकर ने फिर जूली को बैठने के लिए कहा लेकिन जूली ने स्पीकर के व्यवहार को लेकर ही नाराजगी जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वॉकआउट के बाद संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल खड़े हुए और कहा कि मंत्री ने बिल्कुल सही जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा बन गई है कि हर सवाल में अनावश्यक रूप से टोकाटाकी कर बिना किसी आधार के सवालों में व्यवधान खड़ा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed