Rajasthan: भाजपा एमएलए ने विधायक रफीक खान को कहा ‘पाकिस्तानी-पाकिस्तानी’, भड़के नेता प्रतिपक्ष जूली; हंगामा
Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को यूडीएच की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बीजेपी विधायक की एक टिप्पणी से जबरदस्त विवाद भड़क गया। बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के सचेतक रफीक खान पर पाकिस्तानी होने का आरोप लगा दिया। इसके बाद मामला भड़क गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के सचेतक को पाकिस्तानी कह कर संबोधित करने वाले वाले बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने सत्ता पक्ष के लिए भी अजीबो गरीब स्थिति पैदा कर दी। यूडीएच की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के सचेतक रफीक खान को पाकिस्तानी कह कर संबोधित कर दिया। कांग्रेस के सचेतक रफीक खान अपनी बात रख रहे थे, इसी दौरान गोपाल शर्मा ने यह टिप्पणी कर दी।
जिससे सदन में एकाएक माहौल गरमा गया। विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस सचेतक पर पाकिस्तानी होने का आरोप लगाया और कहा, "पाकिस्तानी-पाकिस्तानी।" इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के अन्य विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। विधानसभा में लगभग दो मिनट तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती रही। इस दौरान, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल को गोपाल शर्मा की सीट तक जाना पड़ा, जहां उन्होंने गोपाल शर्मा को शांत कराया।
बेहूदा और स्तरहीन टिप्पणी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी को बेहूदा और स्तरहीन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक रफीक खान पर की गई यह टिप्पणी बेहूदा और स्तरहीन है। जूली ने कहा कि भाजपा नेताओं में बयानबाजी का स्तर दिनों दिन गिराने की होड़ लग गई है। इन्हें विधानसभा में बोलने और सड़क पर दिए जाने वाले भाषणों में कोई अंतर नहीं लगता है। ये भूल जाते हैं कि रफीक खान उस शेखावाटी की भूमि से आते हैं जहां सभी धर्मों के लोग सेना में जाकर इस देश के लिए फक्र से अपनी जान देते हैं। नेता प्रतिपक्ष जूली ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और सदन के नेता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि वे इस पर संज्ञान लेकर विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।