फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly: Politics Heats Up Ahead of Assembly Session, Juli Says ‘Same Horse, Same Field

Rajasthan Assembly: बजट सत्र से पहले गरमाई सियासत; सर्वदलिय बैठक के बाद जूली बोले 'वही घोड़े वही मैदान'

Tue, 27 Jan 2026 09:11 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 27 Jan 2026 09:11 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी, “जवाब न मिला तो वही घोड़े वही मैदान।” जूली ने बीजेपी पर सदन को जानबूझकर बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण और अन्य जनहित के मुद्दों पर विधानसभा में लड़ाई जारी रखने का भी भरोसा दिलाया। जनता की निगाहें विधानसभा पर हैं।


विज्ञापन
Rajasthan Assembly: Politics Heats Up Ahead of Assembly Session, Juli Says ‘Same Horse, Same Field
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। जूली ने कहा, “सरकार जवाब चाहे जैसे भी दे, लेकिन जवाब तो दिया जाए।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जवाब नहीं मिला तो “वही घोड़े वही मैदान” वाली स्थिति पैदा होगी। जूली ने कहा कि प्रदेश का किसान, युवा, गरीब और महिलाएं विधानसभा की हर बात देख रहे हैं और उम्मीद भरी नजरों से सुनते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कैमरे को लेकर मुद्दा भी स्पीकर के सामने रखा गया।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी विधानसभा को जानबूझकर बाधित कर रही है। जूली ने कहा, “पहली बार एक दलित नेता प्रतिपक्ष बना है, और बीजेपी इसे हजम नहीं कर पा रही। मेरी हर कोशिश को कमजोर करने की योजना बन रही है।” उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल छवि बनाने के लिए आरोप लगाती है और जनता के सवालों से भागती है। जूली ने स्पष्ट किया कि वे डरने वाले नहीं हैं और विधानसभा में जनता की आवाज़ उठाना जारी रखेंगे।

विज्ञापन

टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण और अन्य जनहित के मुद्दों पर विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। जूली ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यदि सरकार जवाब नहीं देती है, तो परिणाम वही होगा-“वही घोड़े वही मैदान।”

विज्ञापन
विज्ञापन

जूली ने कहा कि बीजेपी केवल छवि बनाने के लिए बेवजह आरोप लगाती है कि विपक्ष हंगामा कर रहा है। असल मकसद तो अपना बजट पास कराना है। उन्हें राजस्थान की जनता की कोई परवाह नहीं। हम जनता की आवाज़ उठाते हैं तो उन्हें बुरा लगता है। जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया जाता है कि विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है। जब जनहित के मुद्दे पर सदन बाधित हुआ, तो कुछ समय के लिए ही हुआ। रात तीन-तीन बजे तक भी सदन चलता है। सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन वे इससे भागना चाहते हैं।

यह भी पढें- Politics News: फिर चर्चाओं में वसुंधरा; तीन गुना मेहनत, टूटा भरोसा और राजनीति- जानें बयानों के मायने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed