फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Elections 2023: Party leaders and workers are opposing 11 out of list of 41 BJP candidates

Rajasthan Election: मोदी-मोदी करने वाले ही कर रहे उनके फैसले की खिलाफत; BJP की 41 की लिस्ट में 11 का विरोध

Wed, 11 Oct 2023 02:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Oct 2023 02:01 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा की सूची को सार्वजनिक हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि पार्टी पर नेताओं की निष्ठा डोलने लगी है। पार्टी के बड़े नेता-समर्थक ही अपनी पार्टी लाइन का विरोध कर रहे हैं। 41 की लिस्ट में 11 का विरोध हो रहा है। पार्टी कमिटी बनाकर विरोधियों को शांत करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2023: Party leaders and workers are opposing 11 out of list of 41 BJP candidates
बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पार्टी नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की 41 उम्मीदवारों की सूची आने के बाद अब लगातार उम्मीदवारों का विरोध भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उनियारा से विजय बैसला और झोटवाड़ा विधानसभा से राजपाल शेखावत को टिकट देने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पार्टी समर्थकों का कहना है कि भाजपा को स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देना चाहिए था। पैराशूट लैंडिंग करके आए व्यक्ति को टिकट देने से हम बीजेपी को इस बार हराने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर भाजपा दोबारा से टिकट को लेकर मंथन नहीं करती है तो उसका खामियाजा BJP को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


भारी संख्या में उनियारा और झोटवाड़ा विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी को टिकट दे दो। साथ ही झोटवाड़ा से पहले भी राजपाल ने जीत दर्ज की है और आज कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर एक पैराशूटर को टिकट न दिया जाए। झोटवाड़ा से आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर राज्यवर्धन सिंह राठौर एक भी कार्यकर्ता को नाम से जानते हों तो हम उनके साथ लग जाते। लेकिन झोटवाड़ा का एक भी कार्यकर्ता उनके साथ नहीं लगेगा। इसी बीच पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत ने नाराज कार्यकर्ता से बात की। उन्होंने कहा कि आप अपनी मांग मुझे दें, जिसको मैं ऊपर तक पहुंचा सकूं। गौरतलब है कि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर भाजपा के जयपुर ग्रामीण सांसद हैं और झोटवाड़ा उनके लोकसभा क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद इन सीटों पर उठे विरोध के सुर-
1. तिजारा (टिकट- सांसद बालकनाथ) - विरोध- पूर्व विधायक मामन यादव
2. झोटवाड़ा (टिकट- सांसद राज्यवर्धन राठौड़) - विरोध- पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत और आशू सिंह सूरपुरा
3. कोटपूतली (टिकट- हंसराज पटेल गुर्जर) - विरोध- यादराम जांगल और मुकेश गोयल
4. देवली-उनियारा (टिकट- विजय बैंसला) - विरोध- राजेंद्र गुर्जर
5. किशनगढ़ (टिकट- सांसद भागीरथ चौधरी) - विरोध- विकास चौधरी
6. नगर (टिकट- जवाहर सिंह बेडम) - विरोध- पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर
7. बानसूर (टिकट- देवी सिंह शेखावत) - विरोध- पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा
8. सांचौर (टिकट- सांसद देवजी पटेल) - विरोध- दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी
9. झुंझुनूं (टिकट- बबलू चौधरी) - विरोध- राजेंद्र भाम्बू
10. लक्ष्मणगढ़ (टिकट- सुभाष महरिया) - विरोध- भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवा
11. डूंगरपुर (टिकट- बंसीलाल कटारा) - विरोध- माधवल वाराहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed