{"_id":"67dcdf3b7f65994a9504079c","slug":"rajasthan-assembly-budget-session-to-conclude-on-march-24-government-to-focus-on-rajasthan-day-preparations-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: 24 मार्च को पूर्ण होगा विधानसभा का बजट सत्र, राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: 24 मार्च को पूर्ण होगा विधानसभा का बजट सत्र, राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटेगी सरकार
Fri, 21 Mar 2025 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 09:08 AM IST
सार
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को पूर्ण हो सकता है। पहले यह सत्र अप्रैल तक चलाए जाने की चर्चा थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि सरकार राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटेगी इसलिए सत्र को जल्द ही समाप्त किया जा रहा है। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को संपन्न होने की संभावना है। इसके बाद सरकार राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटेगी। हालांकि पहले यह सत्र अप्रैल तक खींचे जाने की चर्चा थी लेकिन अब सरकार इसे आगे चलाने के मूड में नहीं है। वहीं जो बिल पेंडिंग रह गए हैं, वे या तो सदन में रखे नहीं जाएंगे या रखे जाएंगे तो उन्हें सिलेक्ट कमेटी को भेजा सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सरकार सदन में दो बिलों पर चर्चा करवाएगी। इसमें पहला भू राजस्व संशोधन अधिनियम 1956 को और संशोधित करने के लिए लाया जाएगा। दूसरा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान विधेयक 2024 लाया जाएगा। इसमें आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि, चिकित्सा राशि और नि:शुल्क परिवहन सुविधाओं में इजाफा किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ajmer News: बिना नोटिस मकान तोड़ने और डॉक्टर से बदतमीजी के आरोप में घिरा अजमेर प्रशासन, हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
राज्य सरकार इसी सत्र में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक भी लाना चाहती थी। हालांकि अभी तक उसे सदन में नहीं रखा गया है। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही है कि अब यह विधेयक इसी सत्र में चर्चा के लिए लाया जाएगा क्योंकि कोई भी विधेयक सदन में चर्चा में लाने से 48 घंटे पहले विधानसभा में सर्कुलेट किया जाना जरूरी होता है। कोचिंग सेंटर को नियमित करने के लिए विधेयक सदन में रखा जा चुका है लेकिन अभी इस पर भी चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा भूजल को लेकर लाया गया विधेयक फिर से सरकार प्रवर समिति को भेज चुकी है।
प्रश्नकाल के बाद सदन में बीएसी का प्रतिवेदन रखा जाएगा। बीएसी की बैठक गुरुवार को हो चुकी है। अब सरकारी सचेतक जोगेश्वर गर्ग इसका प्रतिवेदन सदन के समक्ष रखेंगे। इसके बाद शून्यकाल में 3 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।