{"_id":"67a4940d367474b9c20275b3","slug":"rajasthan-assembly-bjp-mla-kalicharan-saraf-accuses-government-says-my-question-was-changed-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा: बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ का सरकार पर आरोप, बोले- मेरा तो सवाल ही बदल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा: बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ का सरकार पर आरोप, बोले- मेरा तो सवाल ही बदल दिया
Thu, 06 Feb 2025 04:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 04:21 PM IST
सार
बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने अपनी ही सरकार को सदन में घेर लिया। प्रश्नकाल में सरकार की ओर से आए जवाब पर बोले, मैंने पूछा क्या था और जवाब क्या दिया है, सवाल ही बदल दिया।
विज्ञापन
विधायक कालीचरण सराफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भजनलाल सरकार अपने ही विधायक के सवाल पर घिर गई। बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर सदन में गलत जवाब पेश करने का आरोप लगा दिया। सराफ ने एसीबी के मामलों में केस चलाने की मंजूरी देने से जुड़ा सवाल पूछा था। इस पर सरकार की तरफ से जवाब पेश किया गया। उस पर सराफ ने कहा कि मैंने पूछा क्या था और जवाब क्या दिया है। सवाल ही बदल दिया।
विज्ञापन
इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि हमने सवाल का पिन पॉइंट जवाब दिया है। एक जनवरी 2021 से 2022 तक एसीबी में 1592 केस दर्ज हुए। उनमें से 1189 में केस चलाने की मंजूरी दे दी, 403 पेंडिंग है।
विज्ञापन
सराफ ने फिर पूरक सवाल पूछा कि सतर्कता आयुक्त ने तीन महीने में ACB के मामलों में केस चलाने की मंजूरी देने का प्रावधान है। फिर भी भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी नहीं दी जा रही। अफसर आपस में मिल जाते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है न खाऊंगा न खाने दूंगा। भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस के आधार पर सरकार चल रही है तो मैं यह पूछना चाहता हूं कि जितने केस पेडिंग हैं, उनके बारे में एक कैबिनेट सब कमेटी बनाने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन