{"_id":"688b87a16c414b891a02e0ef","slug":"rajasthan-a-speeding-fortuner-ran-over-a-75-year-old-woman-in-jhotwara-admitted-to-icu-in-critical-condition-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रौंदा, गंभीर हालत में ICU में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रौंदा, गंभीर हालत में ICU में भर्ती
Thu, 31 Jul 2025 08:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:41 PM IST
सार
जयपुर के झोटवाड़ा में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 75 वर्षीय महिला को पीछे से टक्कर मार दी। महिला हवा में उछलकर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मंदिर से लौट रही महिला को फॉर्च्यूनर ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला करीब 10 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट नजर आ रही है।
घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है, जब भंवरी देवी वैष्णो देवी नगर स्थित मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थीं। उनका घर मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। जैसे ही वे घर के पास पहुंचीं, पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं।
हादसे के बाद कार कुछ दूरी पर रुकी, लेकिन उसमें सवार दो युवक महिला को देखते ही मौके से फरार हो गए। उन्होंने न तो मदद की कोशिश की और न ही किसी को सूचना दी। राहगीरों ने घायल महिला को सड़क से उठाकर तुरंत झोटवाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, भंवरी देवी के सिर की हड्डी और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल और स्कूलों में मची अफरा-तफरी
पीड़िता के बेटे राजेंद्र सिंह ने झोटवाड़ा थाने में अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां प्रतिदिन की तरह सुबह मंदिर में पूजा करने गई थीं और लौटते समय यह हादसा हुआ। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना वेस्ट के एएसआई रघुनंदन ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।