फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan 6 80 crore cyber fraud boss scam director photo whatsapp two arrested sandeep kumar baraiya ram

बॉस स्कैम का बड़ा खुलासा: 6.80 करोड़ की ठगी में दो और गिरफ्तार, डायरेक्टर की फोटो लगाकर कराया ट्रांसफर

Fri, 04 Sep 2026 02:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 02:51 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस के केंद्रीय साइबर अपराध थाने ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पंजाब के संदीप कुमार और गुजरात के बरैया राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार साइबर ठगों ने कंपनी के निदेशक का नाम और फोटो इस्तेमाल कर लेखा प्रमुख को व्हाट्सएप पर भुगतान का निर्देश दिया और तीन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली।

विज्ञापन
rajasthan 6 80 crore cyber fraud boss scam director photo whatsapp two arrested sandeep kumar baraiya ram
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजस्थान पुलिस के केंद्रीय साइबर अपराध थाने ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह ठगी ‘बॉस स्कैम’ के जरिए की गई थी, जिसमें साइबर ठगों ने कंपनी के निदेशक का नाम और फोटो इस्तेमाल कर लेखा प्रमुख को भुगतान करने का निर्देश दिया। पुलिस ने पंजाब के भटिंडा निवासी संदीप कुमार और गुजरात के भावनगर निवासी बरैया राम को गिरफ्तार कर जयपुर लाया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में छापेमारी कर बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन

निदेशक का नाम और फोटो लगाकर भेजा भुगतान का निर्देश

एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह के अनुसार, साइबर ठगों ने कंपनी के निदेशक का नाम और फोटो इस्तेमाल करते हुए लेखा प्रमुख को व्हाट्सएप पर भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके बाद आरोपियों ने परिवादी के कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच बनाई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने व्हाट्सएप वेब पर मौजूद असली निदेशक के नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसी नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए अपना मोबाइल नंबर सेव कर लिया। इस तरह लेखा प्रमुख को लगा कि वह कंपनी के निदेशक से ही बातचीत कर रहा है। आरोपियों ने बिना निदेशक की अनुमति के तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी की रकम में से करीब दो करोड़ रुपये पहली लाभार्थी फर्म के बैंक खाते में पहुंचे थे। पुलिस ने इसी फर्म के निदेशक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

कमीशन के लालच में किराये पर दिया बैंक खाता

पुलिस के अनुसार संदीप कुमार ने टेलीग्राम के जरिए अपना बैंक खाता किराये पर देने के लिए साइबर अपराधियों से संपर्क किया था। कमीशन के लालच में उसने घटना से करीब 15 दिन पहले एक कॉरपोरेट बैंक खाता खुलवाया था। इसी खाते में ठगी के करीब दो करोड़ रुपये जमा हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि संदीप कुमार ने अपने बैंक खाते की चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड और खाते से जुड़ी सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा दी। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उसे रींगस बुलाया और एक होटल में ठहराया। वहीं से आरोपियों ने उसके बैंक खाते के लेनदेन को संचालित किया।

10 से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में दिया खाता

दूसरे आरोपी बरैया राम ने भी कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। पुलिस के मुताबिक उसने करीब 10 से 15 हजार रुपये कमीशन के बदले अपना बैंक खाता, हस्ताक्षर किए हुए चेक, पासबुक और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया। बरैया राम के खाते में भी साइबर ठगी की रकम पहुंची थी। पुलिस के अनुसार उसके खाते में आई रकम में से 3.94 लाख रुपये चेक के जरिए निकाले गए।

छह आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

केंद्रीय साइबर अपराध थाना पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब साइबर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए राजस्थान पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि ठगी की रकम किन-किन खातों में पहुंची और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। ‘बॉस स्कैम’ के इस मामले में कंपनी के निदेशक की पहचान का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये ट्रांसफर कराने का तरीका सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed