फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 15 juvenile delinquents absconded from juvenile home in Jaipur RSCPCR says action will be taken

Rajasthan: जयपुर में बाल सुधार गृह से 15 बाल अपराधी फरार, RSCPCR ने कहा प्रशासनिक लापरवाही है, कार्रवाई होगी

Wed, 28 Jun 2023 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 09:47 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर में आदर्श नगर स्थित बाल सुधार गृह की दीवार तोड़कर मंगलवार देर रात 15 बाल अपराधी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर फरार बाल अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan 15 juvenile delinquents absconded from juvenile home in Jaipur RSCPCR says action will be taken
अध्यक्ष संगीता बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के बाल सुधार गृह की दीवार तोड़कर 15 बाल अपराधी फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और जयपुर (पूर्व) डीसीपी ज्ञानचंद यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन


बाल सुधार गृह के अधीक्षक मनोज गहलोत की रिपोर्ट पर ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। फरार बाल अपचारियों में एक बाल अपचारी की मंगलवार को जमानत हो चुकी थी। उसकी बुधवार को रिहाई होनी थी। वकील जब जमानत के कागज लेकर पहुंचे तो पता चला वो रात को ही फरार हो चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि सभी फरार बाल अपराधी चोरी, दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में बाल सुधार गृह में थे। इनमें से एक बाल अपचारी दो जून को भी फरार हो गया था। उसे करीब दस दिन बाद पकड़कर वापस लाया गया था। वहीं, बाल अपचारियों के फरार होने की घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि यह प्रशासनिक अमले की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनीवाल ने कहा, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाल सुधार गृह से 15 बच्चों का बाथरूम के रास्ते पलायन कर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और बाल आयोग इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृह में 18 साल से कम उम्र के विधि से संघर्षरत बच्चों को रखा जाता है। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काउंसलिंग की जाती है। उन्हें अपराध जगत की तरफ कदम बढ़ाने की जगह सही रास्ते पर चलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed