फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: 121, 105 and 51 feet tall effigies of Ravana prepared at Jaipur Ramlila Ground

Dussehra: रामलीला मैदान में तैयार 121, 105 और 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले, मुख्यमंत्री करेंगे दहन, जानें मुहूर्त

Fri, 11 Oct 2024 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 11 Oct 2024 08:00 AM IST
सार

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा महोत्सव को लेकर जयपुर के विभिन्न रामलीला मैदानों में रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर श्री राम मंदिर प्रन्यास समिति की ओर से दोपहर 2:30 बजे भगवान राम की बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आदर्श नगर का भ्रमण कर शाम 6:15 बजे दशहरा मैदान पहुंचेगी।

विज्ञापन
Rajasthan: 121, 105 and 51 feet tall effigies of Ravana prepared at Jaipur Ramlila Ground
दशहरा महोत्सव के लिए तैयार रावण के पुतले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में दशहरा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। आदर्श नगर दशहरा मैदान में श्री राम मंदिर प्रन्यास समिति द्वारा 105 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। विद्याधर नगर स्टेडियम में 121 फीट ऊंचे रावण का दहन जयपुर घराने के पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह करेंगे। रामलीला मैदान में 70 फीट के रावण का दहन श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति द्वारा किया जाएगा, जबकि प्रताप नगर के कुंभा मार्ग पर 51 फीट के रावण का दहन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा।

विज्ञापन


पिछले 68 साल से निरंतर श्री राम मंदिर प्रन्यास समिति आदर्श नगर राजापार्क स्थित दशहरा मैदान में रावण दहन कर रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम मंदिर प्रन्यास समिति की ओर से दोपहर 2:30 बजे भगवान राम की बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आदर्श नगर का भ्रमण कर शाम 6:15 बजे दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भगवान श्री राम का स्वागत करेंगे। तत्पश्चात शाम 7:15 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर सत्य की जीत का संदेश देंगे। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा जयपुर मेयर सोमिया गुर्जर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक परनामी और अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पर्यावरण के अनूरूप तैयार हुआ रावण पुतला
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजीव मनचंदा ने बताया कि इस बार के रावण को पर्यावरण का ध्यान रखते हुए बनाया गया है। रावण में जीरो प्लास्टिक का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्याधर नगर स्टेडियम में पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह करेंगे दहन
जयपुर के ही दूसरे कोने में जयपुर दशहरा मेला समिति के द्वारा विद्याधर नगर स्टेडियम में 121 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। यहां रावण दहन का मुहूर्त रात 9:15 बजे का बताया गया है। विद्याधर नगर में आयोजित होने वाले दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरी भाऊ बागडे़ होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर घराने के पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह मौजूद रहेंगे। समिति के अध्यक्ष राजू मीणा के अनुसार जयपुर घराने के पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह रावण दहन संपन्न करेंगे।

रामलीला मैदान 8:15 बजे किया जाएगा रावण दहन
गुलाबी नगरी जयपुर, विश्व में अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए जानी जाती है। आधुनिक युग में समय अनुसार अपनी विरासत को भव्य बनाते हुए नई पीढ़ी भी इस कार्य में जुड़ी हुई है। जयपुर में रामलीला का एक समृद्ध इतिहास रहा है, जिसे इस वर्ष एक भव्य आयोजन कर 12 तारीख को 70 फुट के रावण का दहन रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति की ओर से आयोजित किया जाएगा। रावण दहन का मुहूर्त शाम 8:15 बजे का निर्धारित किया गया है। रामलीला मैदान के इस कार्यक्रम में त्रिवेणी धाम के संत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहेंगे।


कुंभा मार्ग पर 51 फीट का रावण
प्रताप नगर विकास समिति की ओर से भी विशाल खुला मैदान कुंभा मार्ग पर 51 फीट का रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। समिति के मीडिया संयोजक एडवोकेट विकास सोमानी के अनुसार 6:00 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। एडवोकेट विकास सोमानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक लाख से अधिक राम भक्त इस मैदान में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed