फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajastha News: State minister received threatening message on social media, accused of religious conversion

Rajastha News: सोशल मीडिया पर मिला धमकी भरा संदेश मिलने के बाद कोटड़ा और झाड़ोल बंद, समर्थकों में फैला आक्रोश

Sat, 04 May 2024 12:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 12:32 PM IST
सार

राजस्थान सरकार के कैबिनेट स्तर के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी को शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में कोटड़ा में उनके समर्थकों ने कस्बा बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Rajastha News: State minister received threatening message on social media, accused of religious conversion
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कोटड़ा और झाड़ोल के उनके समर्थकों में रोष है। इसी के चलते कोटड़ावासियों ने कस्बा बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


खराड़ी के करीबी लोगों का मानना है कि यह हरकत नक्सलवादी लोगों के दिमाग की उपज है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। उदयपुर जिला पुलिस ने अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि तीन दिन पहले जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के इंस्टाग्राम पर एक संदेश मिला था, जिसमें आदिवासियों को हिंदू धर्म में परिवर्तित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया था कि आदिवासी हिंदू धर्म का पालन नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री खराड़ी ने इस मामले में उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल को फोन पर मामले की जानकारी दी और उदयपुर के कोटड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed