फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Priyanka Gandhi will hold a public meeting in Niwai assembly of Tonk district on September 10

Rajasthan: पायलट के गढ़ से दस सितंबर को दलित वोट बैंक को साधेंगी प्रियंका, जानें दौरे का किन सीटों पर होगा असर

Fri, 08 Sep 2023 11:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Sep 2023 11:50 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भीलवाड़ा दौरे के बाद अब दस सितंबर को प्रियंका गांधी राजस्थान के टोंक जिले की निवाई विधानसभा में जनसभा करेंगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will hold a public meeting in Niwai assembly of Tonk district on September 10
प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियां भी अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई हैं। राजस्थान में चुनाव प्रचार का सिलसिला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के नेता जोरआजमाइश में लगे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी में राजस्थान में टिकट किसे मिले इसके लिए कई चरणों में मंथन चल रहा है। चुनाव के लिए नेताओं के दौरे भी लगाता बढ़ते जा रहे हैं। पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में जनसभा की और अब दस सितंबर को प्रियंका गांधी राजस्थान के टोंक जिले की निवाई विधानसभा में जनसभा करने आ रहीं हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दस सितंबर से सचिन पायलट के गढ़ यानी टोंक विधानसभा सीट से चुनावी सभा की शुरुआत करेंगी। साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपनी प्रमुख चुनाव कमेटियों की घोषणा कर चुकी है
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रमुख चुनाव कमेटियों की घोषणा कर चुकी है। गोविंद राम मेघवाल को कैंपेन कमेटी प्रमुख बनाया गया है। वहीं, सीपी जोशी को घोषणापत्र कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस कोर कमेटी में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी शामिल हैं। राजस्थान में अभी चुनाव प्रचार का एलान नहीं हुआ है. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित कोर वोट बैंक को साधने के प्रयास 
ऐसे में प्रियंका गांधी का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निवाई विधानसभा में दौरा बता रहा है कि पार्टी सबसे पहले अपने दलित कोर वोट बैंक को साधने के प्रयास में है। साथ ही अपनी जीती हुई सीटों को और मजबूत करना चाहती है। वैसे भी सचिन पायलट को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है। अब 10 सितंबर को होने वाली प्रियंका गांधी की रैली में होस्ट की भूमिका में दिखेंगे। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल किया जा रहा है। लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। बता दें कि सूबे में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही कांग्रेस एक्शन में आ गई है।

कोर कमेटी की पहली बैठक प्रस्तावित
9 सितंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई कोर कमेटी की पहली बैठक प्रस्तावित है। इस कोर कमेटी का कन्वीनर सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, सीडब्ल्यूसी सदस्य भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश और सीपी जोशी के साथ ही कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद राम मेघवाल को भी इसमें रखा गया है।


सीटों को गणित
निवाई सीट पर प्रियंका का दौरा टोंक और जयपुर की विधानसभा सीटों पर सीधा असर डालेगा। 2018 में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। टोंक जिले में टोंक, देवली उनियारा, निवाई और मालपुरा चार विधानसभा सीटें आती हैं। कांग्रेस पार्टी का इस समय मालपुरा को छोड़कर बाकी तीनों सीटों पर कब्जा है। साथ ही प्रियंका गांधी का ये दौरा अब सीधे तौर दस जिलों पर असर डालने वाल है। कारण ये कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार नए जिले भी बना दिए हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी जनता से इन नए 6 जिलों का बखान जरूर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed