{"_id":"6af5b4a0fb4b3b0b56043227","slug":"pratap-singh-khachariyawas-attacks-bjp-government-over-jaipur-murder-says-criminals-rule-rajasthan-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4927256-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: करधनी हत्याकांड पर खाचरियावास का सरकार पर हमला, बोले- राजस्थान में कानून नहीं, अपराधियों का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: करधनी हत्याकांड पर खाचरियावास का सरकार पर हमला, बोले- राजस्थान में कानून नहीं, अपराधियों का राज
Thu, 12 Nov 2026 07:32 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:32 PM IST
सार
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने करधनी में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों में पुलिस और कानून का डर खत्म हो गया है। उन्होंने हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतापसिंह खाचरियावास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करधनी इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कानून का राज खत्म हो गया है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अब कानून नहीं, बल्कि गुंडों और बदमाशों का राज चल रहा है।
विज्ञापन
खाचरियावास ने गुरुवार को अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि करधनी में दिनदहाड़े सरेआम हत्या के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं। इससे साफ है कि अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है। प्रदेश में व्यापारी, महिलाएं और आम नागरिक सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन
खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है। इसके बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अपराधियों को किसका संरक्षण मिल रहा है और पुलिस प्रशासन उनके सामने बेबस क्यों नजर आ रहा है? सरकार को बताना चाहिए कि अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर: थार से कुचलकर युवक की मौत; 18 बच्चों की मौत के बाद जन्मा था गणेश, टक्कर मारने के बाद बैक कर फिर कुचला
जेलों में मोबाइल, सड़कों पर हत्याएं
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में कभी जेलों से अपराधियों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी जेलों में मोबाइल फोन बरामद होते हैं। दूसरी तरफ हत्या, लूट, चोरी और फायरिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता की सुरक्षा के बजाय प्रचार और सत्ता के अहंकार में व्यस्त है।
खाचरियावास ने पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले आम लोगों की सुनवाई नहीं होती। फरियादियों को डराया-धमकाया जाता है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब थाने में ही आम आदमी को सम्मान और न्याय नहीं मिलेगा तो वह अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करेगा?
मुख्यमंत्री से मांगा जवाब
खाचरियावास ने मुख्यमंत्री से करधनी हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी। जनता ने भाजपा को सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी है, अपराधियों को खुली छूट देने का लाइसेंस नहीं। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी।