{"_id":"649c3223b4c930725804a267","slug":"politics-my-booth-is-strongest-dialogue-program-in-jaipur-arun-singh-says-bjp-methodology-same-in-whole-countr-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: जयपुर में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम, अरुण सिंह बोले- पूरे देश में BJP की कार्यपद्धति एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: जयपुर में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम, अरुण सिंह बोले- पूरे देश में BJP की कार्यपद्धति एक
Wed, 28 Jun 2023 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:44 PM IST
सार
'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम के प्रशिक्षित 900 अल्पकालीन बूथ विस्तारकों की बैठक बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित हुई। इस दौरान बीजेपी संगठन महामंत्री अरुण सिंह बोले, पूरे भारत में बीजेपी की कार्यपद्धति एक है। विविधता को एकात्म कर प्रवास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं बूथ विस्तारक। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, भोपाल के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।
विज्ञापन
जयपुर में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष महासम्पर्क अभियान के तहत ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ संवाद कार्यक्रम के प्रशिक्षित 900 अल्पकालीन बूथ विस्तारकों की बैठक बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ से आए लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
ये सभी कार्यकर्ता अपने आंवटित मंडल में आगामी चार जुलाई तक सात दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यो का प्रचार-प्रसार करेंगे। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र सिहं राठौड और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सभी बूथ विस्तारकों को सात दिवसीय प्रवास के संबंध में निर्देशित किया। बैठक के उपरांत सभी अल्पकालीन बूथ विस्तारकों को आवंटित मंडल और बूथ स्थल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मंगलवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने ’’मेरा बूथ सबसे मजबूत‘‘ संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से देश के दस लाख बूथ विस्तारकों को संबोधित किया। यह देशभर में एक अनूठा प्रयोग है, जिसमें एक साथ इतनी बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी होते हैं। अल्पकालीन बूथ विस्तारक के रूप में कार्यकर्ताओं को जीवन के नए अनुभव प्राप्त होंगे। भाजपा एक एैसा राजनैतिक दल है, जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख तक के कार्यकर्ता राजस्थान में प्रवास के लिए आते हैं। भाजपा देश में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाला विशाल दल है।
भाजपा की कार्यपद्धति और भावना संपूर्ण देशभर में एक समान - चंद्रशेखर
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से भाजपा तक के सफर को एक विचारधारा के विस्तार में रूप में देखा जाता है। पांच पीढियों के इस सफर में प्रवास का सबसे अहम रोल रहा है। भाजपा की कार्यपद्धति और भावना संपूर्ण देशभर में एक समान है। इसलिए कार्यकर्ताओं को अपनी विविधता को एकात्म करके चलना होगा, प्रवास कार्यक्रम के सभी कार्यअनुभव और संस्मरणों को कार्यकर्ता अपनी डायरी में नोट करें। चंद्रशेखर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विजयी संकल्प के भाव के साथ प्रवास कार्यक्रम को सुनिश्चित करें और कार्यक्षेत्र के सकारात्मक ऊर्जा से अपनी इस प्रवास यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।
नेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र राठौड ने अल्पकालीन बूथ विस्तारकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान बलिदान की धरती है। प्रवास कार्यक्रम के दौरान जब आप राजस्थान में जाएंगे, तो आपको बलिदान की गाथाएं सुनने को मिलेंगी। देशभर से आए कार्यकर्ताओं के अनूठे संगम को देखकर उन्होंने कहा कि पूरे भारत की सभ्यता और संस्कृति के मिश्रण का यह दृश्य वाकई अभिभूत करने वाला है। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदेश मंत्री विजेंन्द्र पूनिया ने किया। वहीं, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, सांसद रामचरण बोहरा, घनश्याम तिवाडी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।