फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pink City illuminated lit up in the colors of the Indian flag, Amar Jawan Jyoti decorated with flowers

Jaipur Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर रोशनी में नहाया गुलाबी शहर, अमर जवान ज्योति को फूलों से सजाया

Fri, 15 Aug 2025 08:31 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 15 Aug 2025 08:31 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर आज शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व संध्या पर शहर को रोशनी और फूलों से सजाया गया। 

विज्ञापन
Pink City illuminated lit up in the colors of the Indian flag,  Amar Jawan Jyoti decorated with flowers
vidhan sabha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरुवार को शहर भर में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गई। वहीं रात को पूरे शहर को रोशनी और फूलों से सजाया गया। अमर जवान ज्योति पर हुई लाइटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अमर जवान ज्योति को फूलों से भी सजाया गया। वहीं जनपथ पर लगे खंभों पर तिरंगे की लाइट लगाई गई।
विज्ञापन

वित्त भवन, आवासन मंडल और विद्युत भवन की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। विधानसभा भवन के गुंबद को केसरिया, सफेद, नीले और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया। पूरे भवन में दूधिया रोशनी की व्यवस्था की गई। विधानसभा की सीढ़ियों पर दीपक जैसी लाइटें लगाई गईं। बिरला ऑडिटोरियम को सुनहरी रोशनी से सजाया गया। यहां स्थित तीन छतरियों को तिरंगे के रंगों में रंगा गया। स्टेच्यू सर्किल पर सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा सफेद रोशनी से जगमगाई। रोशनी से जगमगाते जयपुर को देखने के लिए देर रात तक लोग सड़कों पर निकलते रहे।
विज्ञापन

चोगान स्टेडियम में होगा समारोह
जयपुर के चोगान स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। छोटी चौपड़ से चौगान की तरफ जाने वाले रास्ते को डायवर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपड़ पर निभाई जाएगी ध्वाजारोहण की परंपरा
राजधानी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर भी ध्वाजारोहण की परंपरा निभाई जाएगी। जयपुर में हर साल  बीजेपी और कांग्रेस दोनों  दलों के नेता यहां झंडारोहण कार्यक्रम करते आए हैं। सत्ताधारी दल के मंच से उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा तिरंगा फहराएंगे। इसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे। वहीं विपक्ष के मंच से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तिरंगा फहराएंगे। PCC चीफ गोविंद डोटासरा समेत प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इसमें सत्ता पक्ष के मंच का मुंह रामगंज चौपड़ की तरफ होता है और विपक्षी मंच सांगानेरी गेट की ओर होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed