{"_id":"67aca2b5cd62ac5eb207e2ff","slug":"phone-tapping-kirori-lal-meena-placed-a-condition-of-serving-tea-in-front-of-the-media-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Phone Tapping: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों रखी चाय पिलाने की शर्त? जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Phone Tapping: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों रखी चाय पिलाने की शर्त? जानें पूरा मामला
Wed, 12 Feb 2025 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:03 PM IST
सार
बीजेपी के नोटिस का जवाब किरोड़ी लाल मीणा ने दिया। इस पर मीडिया में बयान देने से पहले किरोड़ी लाल मीणा ने चाय पिलाने की शर्त मीडिया के लोगों के सामने रख दी।
विज्ञापन
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस समय राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सुर्खियों में हैं। उन्होंने सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया हुआ था। इस पर उनको बीजेपी ने नोटिस दिया, जिसका जवाब भी वो बुधवार को दे चुके हैं। इस पूरे मसले पर मीडिया उनका बयान लेना चाह रही थी। तभी उन्होंने फिर कुछ ऐसा किया कि नई चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौका कोई भी हो किरोड़ी लाल मीणा को सुर्खियों में बने रहना अच्छे से आता है। जब मीडिया के लोग उनसे बयान लेने पहुंचे तो किरोड़ी लाल मीणा ने बयान देने के पहले एक शर्त मीडिया के सामने रख दी। उन्होंने कहा कि चाय पिलाओगे तो बयान दूंगा। उन्होंने कहा कि पहली बार चाय पिलाने के लिए मैंने कहा है। इस पर मीडिया के लोगों ने उनकी शर्त मानते हुए चाय पिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
वादे पर भरोसा नहीं
संवाददाताओं के वादा करने के बाद भी उन्होंने बयान नहीं दिया। किरोड़ी ने कहा कि पहले चाय होगी फिर बयान होगा। मैंने पहली बार चाय के लिए बोला है। किरोड़ी ने साफ कहा कि पैसा मीडिया का खर्च होना चाहिए। इसके बाद आगे की बात होगी।
पति-पत्नी के बीच की बातें कोई नहीं बताता
चाय पीने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया में बयान दिया कि पति-पत्नी के बीच की बातें कोई नहीं बताता है। नाराजगी तो पत्नी गोलमा से भी हो जाती है। अंत में तो साथ में बैठना पड़ता है। गोलमा देवी मुझसे चुप रहने के लिए कहती हैं। फिर भी साथ में बैठना पड़ता है। पार्टी ने मुझसे जवाब मांगा था, वो मैंने दे दिया है। सार्वजनिक रूप से मुझसे गलती हुई थी। उसके बारे में बता दिया है।
पार्टी को जवाब में किरोड़ी ने ये कहा
किरोड़ी ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को ई-मेल के जरिए नोटिस का जवाब भेज दिया है। जवाब में किरोड़ी ने फोन टैपिंग से जुड़े तथ्य भेजे हैं। साथ ही कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने फोन टैपिंग वाली बात कही थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। अपने जवाब के साथ किरोड़ी ने यह भी लिखा है कि मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। हमेशा पार्टी के लिए काम किया है।
फोन टैपिंग को लेकर ये था किरोड़ी का आरोप
वायरल वीडियो में मंत्री मीणा ने कहा था कि 'मैं आशा करता था कि हम राज में आएंगे तो भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसेंगे। लेकिन निराश हूं। मैने पेपर लीक के मामले उठाए। 50 थानेदार गिरफ्तार हुए। मैंने कहा परीक्षा रद्द करो, लेकिन सरकार नहीं मानी। उल्टा जैसा पिछली सरकार में होता था, चप्पे-चप्पे पर मेरी सीआईडी की जाती है। मेरा टेलीफोन भी रिकॉर्ड किया जाता है। लेकिन मैं कोई बुरा काम करता नहीं, इसलिए मैं डरता नहीं। वीडियो आमागढ़ मंदिर में एक सामाजिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन