फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Payments made through fake FD in Water Resources Department

Rajasthan News: जल संसाधन विभाग में फर्जी एफडी से कर दिये भुगतान, तीन अभियंता निलंबित

Wed, 28 Feb 2024 08:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 08:19 PM IST
सार

Rajasthan News: जल संसाधन विभाग के तीन टेण्डरों में गंभीर वित्तीय लापरवाही बरतने, राजकार्य में उदासीनता एवं फर्जी एफडी प्रस्तुत करने के आधार पर कार्य कराने पर राज्य सरकार ने तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। 

विज्ञापन
Payments made through fake FD in Water Resources Department
जल संसाधन विभाग में फर्जी एफडी से कर दिये भुगतान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देशों के बाद जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जोधपुर संभाग के मुख्य अभियंता अमर सिंह, जोधपुर वृत के अधीक्षण अभियंता रीनेश सिंघवी एवं जालोर खण्ड के अधिशाषी अभियंता सुनील रतनानी को निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, जयपुर रहेगा। 

विज्ञापन

जोधपुर का कार्य भी संपादित करेंगे
राज्य सरकार ने एक पृथक आदेश जारी कर इस मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। इस कमेटी के सदस्य जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ उप शासन सचिव राज कुमार निर्वाण, मुख्य अभियंता सीएडी, जयपुर संदीप माथुर एवं वित्तीय सलाहकार, मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर, शिल्पी कौशिक होंगी। संदीप माथुर, मुख्य अभियंता, सीएडी, जयपुर अग्रिम आदेशों तक मुख्य अभियंता, जल संसाधन संभाग, जोधपुर का कार्य भी संपादित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed