फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   On Ahilyabai Holkar Jayanti, Vasundhara Raje says be it ration or governance, women are adept in every role

Jaipur News: अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद कर वसुंधरा बोलीं- राशन हो या शासन, महिलाएं हर भूमिका में निपुण

Sat, 31 May 2025 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 May 2025 07:02 PM IST
सार

Jaipur News: वसुंधरा राजे ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगना महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने न केवल एक शक्तिशाली शासक के रूप में अपने राज्य का कुशल संचालन किया, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
On Ahilyabai Holkar Jayanti, Vasundhara Raje says be it ration or governance, women are adept in every role
जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने महिलाओं की बहुआयामी क्षमताओं की प्रशंसा कर कहा कि नारी हर जिम्मेदारी निभाने में निपुण है, चाहे वह राशन की हो या शासन की। वे जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं, जहां उन्होंने ऐतिहासिक दृष्टांतों के माध्यम से महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया।

विज्ञापन

 
नारी शक्ति का प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर
राजे ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगना महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने न केवल एक शक्तिशाली शासक के रूप में अपने राज्य का कुशल संचालन किया, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से पुरी तक जिन मंदिरों को आक्रमणों में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, अहिल्याबाई ने उनके पुनर्निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। काशी का विश्वनाथ मंदिर भी उन्हीं की देन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Dholpur: देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, पूर्व राज्य मंत्री ने की सराहना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक कदम
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने इसे अहिल्याबाई होल्कर जैसी महिलाओं को श्रद्धांजलि बताया, जिन्होंने अपने समय में असाधारण नेतृत्व कौशल का परिचय दिया।


 
घरेलू जिम्मेदारियों में भी नारी अतुलनीय
राजे ने समाज में महिलाओं की घरेलू भूमिकाओं की चर्चा कर कहा कि महिलाएं न केवल घर संभालती हैं, खाना बनाती हैं, बच्चों की देखभाल करती हैं, बर्तन साफ करती हैं, बल्कि थकान के बावजूद कोई शिकायत नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी उसी रास्ते से घर आती हैं, जिस पर आप चलते हैं। लेकिन वे आपकी तरह यह नहीं कहतीं कि ‘मैं थक गई।’

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जोधपुर में रेलवे की नई पहल, प्रदेश का पहला वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो ले रहा आकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed