{"_id":"65573576b00e45f467048ea4","slug":"nitin-gadkari-said-that-development-will-happen-in-rajasthan-only-with-double-engine-government-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: गडकरी बोले- डबल इंजन की सरकार से ही राजस्थान में होगा विकास, बनेंगे रोजगार के नए संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: गडकरी बोले- डबल इंजन की सरकार से ही राजस्थान में होगा विकास, बनेंगे रोजगार के नए संसाधन
Fri, 17 Nov 2023 03:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Nov 2023 03:12 PM IST
सार
मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को जयपुर में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने 18 नवंबर को जयपुर के स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते मंत्री नितिन गडकरी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जयपुर के स्थापना दिवस की जनता को शुभकामनाएं देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी आत्मा है राष्ट्र सर्वोपरि है, यह पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। समृद्ध करने के लिए सुशासन और विकास जरूरी है। बीजेपी का मिशन सुशासन और विकास है, यही उद्देश्य अंत्योदय है। दरिद्र को नारायण भगवान मानकर निरंतर सेवा करते रहे हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सामाजिक आर्थिक चिंतन हमरा उद्देश्य है। सत्ता में रहते हुए सेवा मानकर सुशासन करना। विपक्ष में रहते हैं तो सेवा कार्य करते रहते हैं। मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को जयपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा भारत विश्व गुरु बने। हमारी नीतियां गरीब किसान का कल्याण करके किस तरह से विकास की ओर जा सकते हैं, उसी पर काम कर रहे हैं। भारत में हमारी सरकार ने पांच करोड़ परिवारों को पक्के घर दिए हैं, जिनमें 20 लाख परिवारों को राजस्थान में घर दिये हैं। भारत में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बने हैं। वहीं, राजस्थान में 83 लाख शौचालय बने हैं। जल जीवन मिशन में सात करोड़ से अधिक परिवारों को जल कनेक्शन दिया। राजस्थान में 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि दी गई। नितिन गडकरी ने कहा कि बैराज के पानी को लेकर काफी बार मीटिंग हुई राजस्थान को 570 एमसीएम पानी देने की योजना बनी।
विज्ञापन
राजस्थान से दिल्ली की दूरी 130 किलोमीटर कम होगी
नदियों की योजना बनाई गई थी, लेकिन वह इंप्लीमेंट नहीं हो पाई। नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान में 41000 करोड़ के तीन ग्रीन फील्ड हाईवे बना रहे हैं। एक्सप्रेस हाईवे बनने से राजस्थान से दिल्ली की दूरी 130 किलोमीटर कम होगी। बांदीकुई से सीधा जयपुर आएंगे, जयपुर एक्सप्रेस-वे का 1500 करोड़ का काम शुरू हो गया है। नितिन गडकरी ने कहा कि जयपुर से दिल्ली तक इलेक्ट्रिक हाईवे बना रहे हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक ट्रक भी चलाए जा सकेंगे
जयपुर से दिल्ली तक दो घंटे में दूरी तय हो सकेगी। किराया डीजल बस से भी कम होगा। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक ट्रक भी चलाए जा सकेंगे। राजस्थान की विशेषता है यहां पर्यटन बहुत है। देश में सबसे ज्यादा थ्री स्टार फाइव होटल जयपुर में हैं। टूरिज्म ऐसा क्षेत्र है, जिसमें रोजगार की संभावना है, सड़क हाईवे बनने से रोजगार बहुत बढ़ेगा तीन गुना। राजस्थान की तस्वीर बदल रही है एक बार फिर हमारी सरकार आएगी और डबल इंजन की सरकार जाकर विकास की गति और बढ़ाएगी।
अब 65 किलोमीटर के एरिया में टोल नहीं होगा
टोल टैक्स को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि टोल कभी खत्म नहीं होंगे दुर्भाग्यवश इसका जन्मदाता में हूं। यह मजबूरी में आया है। सरकार के पास रिसोर्सेस कम है। यदि आप अच्छी सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो पे तो करना ही पड़ेगा। अब 65 किलोमीटर के एरिया में टोल नहीं होगा। लोगों की तकलीफें कम होंगी। हेलीपैड और अन्य सुविधाएं बना रहे तो उसे पर भी काफी पैसा लगेगा। दुनिया के किसी भी देश में जाए हाईवे पर टोल देना पड़ेगा। रोड सेफ्टी को लेकर अभी तक हमने बहुत कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिली यह दुर्भाग्य वश है। हर साल डेढ़ लाख मौते होती हैं, एक्सीडेंट करने वाले में 18 से 25 उम्र तक के करीब 60% लोग हैं। कानून के प्रति आदर और सम्मान दोनों ही नहीं है ऐसी हालत हमारे यहां पर है। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में सुधार किया, लेकिन लोगों की आदतों में सुधार करना होगा।