{"_id":"66f62424b6775de3130c1e47","slug":"names-of-freedom-fighters-added-to-pension-list-in-rajasthan-hindi-news-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Freedom Fighters: 'आजादी के मतवालों' के लिए भजनलाल सरकार लाई बड़ी खुशखबरी, 1999 के बाद पहली बार होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Freedom Fighters: 'आजादी के मतवालों' के लिए भजनलाल सरकार लाई बड़ी खुशखबरी, 1999 के बाद पहली बार होगा ये काम
Fri, 27 Sep 2024 08:54 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:54 AM IST
सार
राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने फ्रीडम फाइटर्स की सूची को बढ़ाने जा रही है। इसके लिए स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन नियम 1959 में और संशोधन के लिए 14ए के लंबित प्रकरणों को लेकर विचार करेगी। 1999 के बाद प्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में पहली बार कोई नाम जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम की पुरानी तस्वीर, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा।
- फोटो : defenceforumindia.com
विस्तार
स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा ले चुके राजस्थान के सेनानियों में अब कुछ और नाम भी जोड़े जाएंगे। करीब दो दशक से काम न होने के बाद अब भजनलाल सरकार ने इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में गठित की गई यह कमेटी स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन नियम 1959 में और संशोधन के लिए 14 ए के लंबित प्रकरणों को लेकर विचार करेगी। हालांकि राजस्थान में इसके लिए पहले से कमेटी अधिकृत थी लेकिन अब उसमें संशोधन कर मुख्यमंत्री की जगह मंत्री को शामिल किया गया है।
कमेटी का किया गया गठन
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन नियम 1969 में और संशोधन के लिए नियमों को तुरंत प्रभाव से लागू किया है. इसके साथ ही 14 ए के लंबित प्रकरणों पर विचार के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
ये हैं अभी जीवित पेंशन प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी का किया गया गठन
सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन नियम 1969 में और संशोधन के लिए नियमों को तुरंत प्रभाव से लागू किया है. इसके साथ ही 14 ए के लंबित प्रकरणों पर विचार के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
- मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में बनी है कमेटी
- मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त होंगे सदस्य
- जबकि GAD सचिब डॉक्टर जोगाराम होंगे इसके सदस्य सचिव
- माना जा रहा है कि 1999 में हुआ था अंतिम स्वतंत्रता सेनानी दर्ज
- अभी कमेटी के इसलिए हुए आदेश जारी कि स्वतंत्रता सेनानी के रूप में नाम दर्ज करने के लिए है एकमात्र आवेदन
- रडमल का नाम स्वतंत्रता सेनानी में शामिल करने को लेकर है आवेदन
- कमेटी करेगी इस आवेदन पर विचार
ये हैं अभी जीवित पेंशन प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी
- अजमेर की शोभाराम गहरवार
- छबड़ा के राधेश्याम भार्गव
- भरतपुर के हुकमचंद सैनी, रामजीलाल और ओमप्रकाश पांडेय
- उदयपुर के मनोहर लाल जैन
- जयपुर के रामू सैनी
- राजसमंद के मदनमोहन समेटिया चौधरी
- नीमकाथाना के कालीदास स्वामी
- उदयपुर के ललित मोहन शर्मा
- माना जा रहा है कि अब कमेटी की बैठक जल्द होगी, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी के आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन