फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Moti Dungri Ganesh temple is the center of faith in jaipur

Rajasthan: आस्था का केंद्र है मोती डूंगरी गणेश मंदिर, लगाई जाती है विशेष मेहंदी; किया जाता है प्रसादी वितरण

Sat, 07 Sep 2024 09:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Sep 2024 09:35 AM IST
सार

Rajasthan: गणेश जी को रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर, जयपुर वासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ हर बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि गणेश जी की दरबार में सच्चे दिल से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है, खासकर नौकरी, जीवन की समस्याओं और विवाह संबंधी इच्छाओं में।

विज्ञापन
Moti Dungri Ganesh temple is the center of faith in jaipur
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी से एक दिन पूर्व गणेश जी को मेहंदी लगाई जाती है, जिसे बाद में भक्तों में प्रसाद स्वरूप बांटा जाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिनका विवाह नहीं हो रहा। मान्यता है कि जो अविवाहित व्यक्ति इस मेहंदी को अपने हाथों में लगाता है, उसकी शादी अगले गणेश चतुर्थी से पहले हो जाती है। इस दिन मोती डूंगरी मंदिर में राजस्थान भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और मेहंदी का प्रसाद प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन


विशेष आयोजन
शुक्रवार को सिंजारा पर्व पर गणेश जी को 3100 किलो मेहंदी धारण कराई गई। मेहंदी का वितरण पांच अलग-अलग स्थानों से किया गया और महिलाओं व कन्याओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई। भगवान गणेश को स्वर्ण मुकुट, मोती, सोना, पन्ना, माणक सहित अन्य रत्नों के हार से सजाया गया। शाम को भक्ति संध्या का आयोजन किया गया और मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन



गणेश चतुर्थी महोत्सव
शनिवार को गणेश जन्मोत्सव पर विशेष मेला आयोजित होगा। सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलें। सुबह 11:20 बजे विशेष पूजन और साढ़े 11 बजे श्रृंगार आरती होगी। अन्य आरतियों का आयोजन भी दिनभर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed