Jaipur: मोस्ट वांटेड तस्कर सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने दो करोड़ की हीरोइन भी की जब्त
अतिरिक्त महानिदेशक, सीआईडी, दिनेश एम.एन ने बताया कि जयपुर टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा तस्करी लाई गई 450 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में दबिश के दौरान 35 करोड़ रुपए की हीरोइन के मुख्य सप्लायर दबोचा लिया है। पाकिस्तान से ड्रोन से हीरोइन की खेप भारत मंगाई गई थी। क्राइम ब्रांच ने उस समय चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, सरगना बूटा सिंह फरार था, जिसे क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
यह है पूरा मामला
श्रीगंगानगर जिले में दबिश के दौरान पाकिस्तान से लाई गई उच्च क्वालिटी की 450 ग्राम हीरोइन भी क्राइम ब्रांच ने बरामद किया है, जिसमें 2 तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। बरामद हीरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। टीम ने मोस्ट वांटेड तस्कर बूटा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी तलाश बीएसएफ, एनसीबी, आईबी सहित अन्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को थी।
दो महीने से कर रहे थे मॉनिटरिंग
अतिरिक्त महानिदेशक, सीआईडी, दिनेश एम.एन ने बताया कि जयपुर टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा तस्करी लाई गई 450 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। इसके अलावा टीम ने 2 तस्करों और मोस्ट वांटेड तस्कर बूटा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। टीम पिछले दो महीनों से बूटा पर नजर जमाए रखी हुई थी।
इन लोगों को पकड़ा
- खेत सिंह (32) पुत्र रुग सिंह, निवासी पुगल, बीकानेर
- सुनील कुमार (31) पुत्र देशराज, निवासी पूगल, बीकानेर
- बूटा सिंह उर्फ प्रेम सिंह (45) पुत्र खेत सिंह, निवासी नरसिंगार, बाडमेर