फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Massive Fire Breaks Out at Solar Plant on Jaipur-Ajmer Highway, Over 20 Fire Tenders Deployed

राजस्थान न्यूज: जयपुर-अजमेर हाईवे के पास सोलर प्लांट में आग, एक किमी दूर तक दिखीं लपटें

Sat, 24 Oct 2026 09:23 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 09:23 AM IST
सार

राजस्थान के दूदू नगरपालिका क्षेत्र में जयपुर-अजमेर हाईवे के पास स्थित ग्रुप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सोलर कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट फेस-2 में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Solar Plant on Jaipur-Ajmer Highway, Over 20 Fire Tenders Deployed
दूदू में सोलर कंपनी में भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर-अजमेर हाईवे पर राजस्थान के दूदू नगरपालिका क्षेत्र में स्थित ग्रुप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सोलर कंपनी की प्रोडक्शन यूनिट फेस-2 में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट का बड़ा हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं, जबकि काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


आग लगते ही बजा सायरन, कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकलकर बचाई जान

प्लांट में आग लगते ही सायरन बजाया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल प्लांट से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें लगातार तेज होती गईं और प्लांट का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम सुरेश यादव, एएसपी शिवलाल बैरवा, एसडीएम गुलाब सिंह वर्मा, डिप्टी अनुपम मिश्रा और थानाधिकारी संजय प्रसाद मीणा पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने में मुश्किल आने पर जयपुर, किशनगढ़ और अजमेर से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने आग को नियंत्रित करने और उसे आगे फैलने से रोकने के लिए प्रयास शुरू किए।

रात नौ बजे तक 20 से अधिक दमकलें आग बुझाने में जुटीं

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात करीब नौ बजे तक 20 से अधिक दमकलें आग बुझाने में जुटी हुई थीं। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक दमकल वाहन करीब दस-दस फेरे लगा चुका था। इसके बावजूद प्लांट में आग की लपटें पूरी तरह शांत नहीं हुई थीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करते रहे।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, नुकसान का आकलन बाद में

एएसपी दूदू शिवलाल बैरवा के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दूदू सहित जयपुर, किशनगढ़ और अजमेर से 20 से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में लगे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही कंपनी को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed