फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Makar Sankranti Festival: North-Western Railway's advice to the public, do not fly kites near the railway trac

Makar Sankranti Festival: उत्तर-पश्चिम रेलवे की जनता को सलाह, रेलवे ट्रैक के आसपास ना करें पतंगबाजी

Sun, 14 Jan 2024 08:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 08:32 PM IST
सार

मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पतंगबाजों से रेल पटरियों के आसपास पतंग न उड़ाने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि तमाम रेलवे ट्रैकों का विद्युतीकरण हो चुका है, जिसके चलते करंट लगने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ सकती है इसलिए पटरियों के आसपास पतंगबाजी न करें।

विज्ञापन
Makar Sankranti Festival: North-Western Railway's advice to the public, do not fly kites near the railway trac
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने आमजन से पटरियों के आसपास पतंगबाजी ना करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि रेलवे ट्रैक के आसपास न तो पतंगबाजी करें और ना ही पतंगें लूटें क्योंकि तमाम ट्रैकों का विद्युतीकरण होने से करंट लगने की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने मकर संक्रांति पर आमजन को सावधानी के साथ ही सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन


जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी का उल्लास चरम पर होता है। ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस अवसर पर विशेष सावधानी रखते हुए रेलवे ट्रैक से दूर रहकर पतंगबाजी करने की अपील आमजन से की है। साथ ही पतंग लूटने वाले बच्चों और अन्य लोगों को भी ट्रैक से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कैप्टन शशि किरण ने सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेल लाइनों का तेजी से विद्युतीकरण किया जा रहा है ऐसे में रेल पटरियों पर या उसके नजदीक पतंग उड़ाना खतरनाक हो सकता है। इससे रेल दुर्घटना हो सकती है या बिजली का करंट भी लग सकता है अत: आप सभी सुरक्षित और सतर्क रहकर सावधानीपूर्वक मकर संक्रांति त्योहार को मनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed