{"_id":"69679ce939ba91972a00d35d","slug":"makar-sankranti-celebrations-in-full-swing-in-jaipur-cm-bhajanlal-sharma-inaugurated-kite-festival-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: शहर में मकर संक्रांति की धूम, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया काइट फेस्टिवल का उद्धाटन, खुद उड़ाई पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: शहर में मकर संक्रांति की धूम, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया काइट फेस्टिवल का उद्धाटन, खुद उड़ाई पतंग
Wed, 14 Jan 2026 07:13 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:13 PM IST
सार
Jaipur: बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर जयपुर में काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने जलमहल की पाल पर खुद पतंग उड़ाई।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा ने उड़ाई पतंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुलाबी नगर जयपुर पूरी तरह पतंगों के रंग में रंगा नजर आया। शहर की छतों पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई पतंग उड़ाने में मग्न दिखाई दिया। कहीं पतंग को ऊंचाई तक ले जाने की होड़ रही, तो कहीं दूसरे की पतंग काटने का रोमांच छाया रहा। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीतों और उल्लासपूर्ण माहौल ने पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया।
सीएम ने किया काइट फेस्टिवल का शुभारंभ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जलमहल की पाल पर आयोजित पतंग महोत्सव (काइट फेस्टिवल) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं पतंग उड़ाकर उत्सव का आगाज किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित विशेष पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां मौजूद लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी की पतंगबाजी
राज्यभर में मकर संक्रांति के अवसर पर विविध आयोजन किए गए। जयपुर में आयोजित काइट फेस्टिवल–2026 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ पतंगबाजी की। वहीं विधायक बालमुकुंदाचार्य उनकी चरखी थामे नजर आए। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने भी अपने परिवार के साथ पतंग उड़ाकर पर्व का आनंद लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शिक्षक का ट्रांसफर रुकवाने के लिए बच्चों का धरना तीसरे दिन भी जारी, नहीं पहुंचा प्रशासन
भाजपा मुख्यालय में भी दिखी धूम
उधर, जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मकर संक्रांति का उत्साह देखने को मिला। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने पतंग उड़ाकर पर्व मनाया।