{"_id":"689d6613aac1e6a2350e496a","slug":"madan-rathore-slams-gandhi-family-for-baseless-allegations-on-pm-modi-recalls-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3284917-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मदन राठौड़ का कांग्रेस पर करारा हमला, स्वार्थी गांधी परिवार देशभक्त नेतृत्व पर लगा रहा झूठे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मदन राठौड़ का कांग्रेस पर करारा हमला, स्वार्थी गांधी परिवार देशभक्त नेतृत्व पर लगा रहा झूठे आरोप
Thu, 14 Aug 2025 10:58 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:58 AM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गांधी परिवार अपने स्वार्थ के लिए नेतृत्व पर झूठे आरोप लगा रहा है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत विडंबना है कि जिनके परिवार के नेताओं ने अनैतिक तरीकों से चुनाव जीता और जिनके चुनाव को देश की न्यायपालिका ने रद्द किया, वे आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने का दुस्साहस कर रहे हैं।
विज्ञापन
राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त किया, अर्थव्यवस्था को 10वें से चौथे स्थान तक पहुंचाया, सैन्य शक्ति को मजबूत किया और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में ऐतिहासिक कार्य हुए। उन्होंने इंदिरा गांधी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया और जब अदालत ने उनके चुनाव को अमान्य ठहराया, तो उन्होंने लोकतंत्र कुचलते हुए आपातकाल लगा दिया। इसके बाद 1989 में राजीव गांधी ने बैलेट पेपर हटाने की बात कही और अब राहुल गांधी चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: जोधपुर में 79वां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
मतदाता सूची पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए राठौड़ ने कहा कि यह नियमित संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें अनुपयुक्त नाम हटाए जाते हैं और नए नाम जोड़े जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए गए हैं, तो कांग्रेस को आपत्ति क्यों है? राठौड़ ने 1952 के पहले आम चुनाव में डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ हुई घटना को लोकतंत्र की पहली संगठित वोट चोरी बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर को हराने के लिए करीब 70,000 से अधिक वैध मत रद्द किए गए, जिसके चलते वे मात्र 14,000 से कुछ अधिक वोटों से हार गए।
अंत में राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस 90 चुनाव हार चुकी है, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। वहीं भाजपा विकास, राष्ट्रहित और पारदर्शी शासन की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे आरोपों में उलझी है।