{"_id":"66042ee8b051a5cdcf03d9fb","slug":"lok-sabha-elections-congress-candidate-from-jaipur-rural-anil-chopra-says-i-will-work-for-farmers-and-people-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा बोले- किसानों और जनता के लिए काम करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा बोले- किसानों और जनता के लिए काम करूंगा
Wed, 27 Mar 2024 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:06 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रत्याशी से तुलना होने पर अनिल चोपड़ा ने कहा कि युवाओं का देश है और युवाओं के लिए ही काम करूंगा। केंद्र की अग्निवीर जैसी योजनाओं का मैं पुरजोर विरोध करूंगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने कहा कि आज पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। पिछले 10 साल से जयपुर ग्रामीण में कोई काम नहीं हुआ है। मैं किसानों और जनता के लिए काम करूंगा। पार्टी ने युवा पीढ़ी को मौका दिया, उसके लिए आलाकमान का धन्यवाद।
विज्ञापन
एक तरफ युवा चेहरा है और दूसरी तरफ अनुभवी चेहरा तो आप इसे कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में अनिल चोपड़ा ने कहा कि युवाओं का देश है और युवाओं के लिए ही काम करूंगा। केंद्र की अग्निवीर जैसी योजनाओं का मैं पुरजोर विरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं जीत कर संसद भवन में जाता हूं तो।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि में राजस्थान विश्वविद्यालय का पूर्व अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस में पदाधिकारी रहा हूं, जिसका मुझे बहुत फायदा मिलेगा। मैं जयपुर ग्रामीण का ही रहने वाला हूं। यहां की पूरी परिस्थितियों को जानता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 19 तारीख को जयपुर ग्रामीण का युवा, किसान बढ़-चढ़ कर वोट देगा और एक नई सुबह का आगाज होगा।
विज्ञापन