{"_id":"65fbfc159893645f7d0df8c1","slug":"lok-sabha-election-vinay-sahastrabuddhe-becomes-election-in-charge-of-rajasthan-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: विनय सहस्त्रबुद्धे बने राजस्थान के चुनाव प्रभारी, सतीश पूनिया संभालेंगे हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: विनय सहस्त्रबुद्धे बने राजस्थान के चुनाव प्रभारी, सतीश पूनिया संभालेंगे हरियाणा
Thu, 21 Mar 2024 02:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:54 PM IST
सार
भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर तीन राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रवेश वर्मा, विजया राहटकर को सहप्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विनय सहस्त्रबुद्धे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी ने की लोकसभा चुनावों को लेकर तीन राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रवेश वर्मा, विजया राहटकर को सहप्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं, अरुण सिंह को प्रभारी और सिद्धार्थनाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सहप्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग के तय शेड्यूल के अुनसार इस बार आम चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 04 जून तक सात चरणों में पूरे किए जाएंगे, जिसमें राजस्थान में दो चरणों में वोटिंग पूरी की जाएगी। राजस्थान में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होना है, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान कराया जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन का दौर 20 मार्च से शुरू हो गया है। पहले चरण वाली सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन