{"_id":"65fba35c7093f1531b036fda","slug":"lok-sabha-election-congress-second-list-for-rajasthan-may-be-released-today-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: कांग्रेस की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी, सीईसी की बैठक में इन सात नामों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: कांग्रेस की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी, सीईसी की बैठक में इन सात नामों पर बनी सहमति
Thu, 21 Mar 2024 08:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:33 AM IST
सार
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सीईसी में सात नामों पर सहमति बन गई है। कोटा से गुंजल का नाम तय माना जा रहा है। प्रहलाद गुंजल आज कांग्रेस में शामिल होंगे। आठ सीटें अभी होल्ड पर हैं।
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस सीईसी ने राजस्थान के सात सीटों के नाम और फाइनल कर दिए हैं, जिनका एलान आज किया जा सकता है। इसमें कोटा से प्रहलाद गुंजल का नाम तय कर दिया गया है। गुंजल आज दोपहर 12 बजे जयपुर पीसीसी मुख्यालय पहुंच कर कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में राजस्थान की सात सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए। इनमें कोटा से प्रहलाद गुंजल का नाम शामिल है। गुंजल भाजपा के पूर्व विधायक हैं, लेकिन आज वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे पीसीसी दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
इन सीटों को लेकर हुआ निर्णय
जिन सीटों को लेकर निर्णय हुआ है, उनमें जयपुर शहर से सुनील शर्मा, दौसा से विधायक मुरारी लाल मीणा, बारां-झालावाड़ से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया, बाड़मेर-जैसलमेर से उम्मेदाराम बेनीवाल, कोटा से प्रहलाद गुंजल और पाली से संगीता बेनीवाल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
इन सीटों पर गठबंधन को लेकर अभी फैसला बाकी
जिन 8 सीटों पर मंथन हुआ उन्हें अभी होल्ड पर रखा है- जयपुर ग्रामीण, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, करोली-धौलपुर और सीकर।
गठबंधन को लेकर फैसला अभी नहीं
सीईसी की बैठक में नागौर, सीकर और बांसवाड़ा डूंगरपुर की सीट पर गठबंधन को लेकर फैसला अभी नहीं हुआ है। नागौर में हनुमान बेनीवाल से गठबंधन की बात चल रही है।
बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कांग्रेस का एक धड़ा भारत आदिवासी पार्टी के लिए सीट छोड़ने के पक्ष में है। वहीं, सीकर में सीपीएम से समझौते की बात चल रही है। हालांकि इसके लिए कांग्रेस की टेक्निकल कमेटी निर्णय लेगी और उसके बाद राहुल गांधी के साथ इस पर अंतिम रूप से चर्चा की जाएगी। जयपुर ग्रामीण में सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों में किसी एक को चुने जाने को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सचिन पायलट की तरफ से अनिल चोपड़ा का नाम है तो गोविंद सिंह डोटासरा विद्याधर चौधरी का नाम बढ़ा रहे हैं।