फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   khairthal vicky chaudhary lalit yadav 10 15 crore allegation viral audio

राजस्थान: सभापति पद, 15 करोड़ और वायरल ऑडियो... खैरथल में आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत

Wed, 23 Sep 2026 12:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

खैरथल नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति विक्रम सिंह चौधरी उर्फ विक्की चौधरी ने मुंडावर विधायक ललित यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभापति का दावा है कि कांग्रेस का सभापति बनाए जाने के लिए कथित तौर पर 10 से 15 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और रकम देने से इनकार करने के बाद किसी अन्य प्रत्याशी को सभापति पद का टिकट दिया गया।

विज्ञापन
khairthal vicky chaudhary lalit yadav 10 15 crore allegation viral audio
खैरथल में ललित यादव और विक्की चौधरी आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरथल नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति विक्रम सिंह चौधरी उर्फ विक्की चौधरी ने मुंडावर विधायक ललित यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभापति का दावा है कि उन्हें कांग्रेस का सभापति बनाने के लिए विधायक ललित यादव की ओर से कथित तौर पर 10 से 15 करोड़ रुपये की मांग रखी गई थी। विक्की चौधरी के अनुसार, इतनी बड़ी रकम देने से इनकार करने के बाद कांग्रेस की ओर से किसी दूसरे प्रत्याशी को सभापति पद का टिकट दे दिया गया। हालांकि, विधायक ललित यादव ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

विज्ञापन


सभापति ने ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी किया दावा

विक्की चौधरी ने दावा किया कि कथित तौर पर बड़ी रकम की मांग से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जो इन दिनों वायरल हो रही है। इस कथित ऑडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सभापति के आरोपों के संबंध में जब मुंडावर विधायक ललित यादव से कथित वायरल ऑडियो में 10 से 15 करोड़ रुपये की मांग को लेकर बातचीत की गई, तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन

विधायक बोले- आरोप पूरी तरह अनर्गल, मानहानि का केस करूंगा

विधायक ललित यादव ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह अनर्गल हैं। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह मामले को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद खैरथल की स्थानीय राजनीति में विवाद बढ़ गया है। एक ओर सभापति विक्की चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला दिया है, वहीं विधायक ललित यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

फिलहाल कथित वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें दर्ज बातचीत की वास्तविकता स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं हुई है। ऐसे में मामले में सामने आई जानकारी दोनों पक्षों के आरोपों और बयानों पर आधारित है। कथित ऑडियो की वास्तविकता और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed