फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   JP Nadda meeting in Rajasthan state office

Rajasthan Election: जेपी नड्डा की बैठक में वसुंधरा राजे नाराज, बीच में छोड़ी बैठक, जानिए किस बात पर हुईं खफा

Sat, 29 Jul 2023 10:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Jul 2023 10:18 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक दिवसीय प्रदेश दौरे के दौरान नड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी का विस्तार और रणनीति की घोषणाएं तीन से चार दिन में कर दी जाएगी।

विज्ञापन
JP Nadda meeting in Rajasthan state office
भाजपा कार्यालय में जेपी नड्डा की बैठक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी जयपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे दिन मैराथन बैठक ली, जिसकी शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ हुई। नड्डा ने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक ली। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राजस्थान के आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्र बताते है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की राजस्थान इकाई में चल रही गुटबाजी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। नड्डा ने पूरी पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की नसीहत देते हुए मोदी सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात भी की। पार्टी की रैली और विरोध प्रदर्शन में भीड़ नहीं जुटने पर नड्डा ने अपनी नाराजगी जाहिर की। यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राजे नाराज
चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पद के लिए वसुंधरा राजे और अर्जुन मेघवाल के नामों की चर्चा जोरों पर रही, जिसके चलते ख़बर भी आई की राजे नाराज हो गई हैं और प्रदेश कार्यालय से चली गई हैं। बात मीडिया में फैलने से पहले ही वसुंधरा राजे के राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में जाने की चर्चा शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जताई नाराजगी
सूत्रों के अनुसार आगामी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष को लेकर एक राय नहीं बनने पर भी नड्डा ने अपना विरोध जताया। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी को केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करते हुए पार्टी के हित में काम करने की बात कही।


तीन से चार दिन में होंगी विस्तार और नई घोषणाएं
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने प्रबुद्धज़न के साथ बैठक की और फिर मीडिया में अपनी बात रखते हुए कहा कि तीन से चार दिन में आपको सभी सूचनाएं दे दी जाएगी। नड्डा ने यह भी कहा कि आज हमरा सब कुछ तय हो गया है। जानकर बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में बेठे केन्द्रीय नेतृत्व के साथ जयपुर की बैठक के मिनिट्स सांझा करेंगे, जिसके बाद ही प्रदेश में होने वाली घोषणाएं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed