फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Tanker Blast bus involved in Jaipur accident was running without permit Udaipur RTO negligence

Jaipur Tanker Blast: बिना परमिट दौड़ रही थी टैंकर ब्लास्ट की शिकार बस, उदयपुर आरटीओ की लापरवाही आई सामने

Fri, 20 Dec 2024 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:34 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में 32 यात्रियों से भरी स्लीपर बस भी जल गई है। इसमें सवार यात्रियों में से कई झुलसे हैं। वहीं, 14 पैसेंजर्स और ड्राइवर-कंडक्टर लापता हैं।

विज्ञापन
Jaipur Tanker Blast bus involved in Jaipur accident was running without permit Udaipur RTO negligence
जयपुर टैंकर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए एलपीजी ब्लास्ट हादसे की चपेट में आई वीडियो कोच बस को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है। उदयपुर से चलने वाली लेकसिटी ट्रैवेल्स की यह बस बिना परमिट के ही संचालित की जा रही थी। इस मामले में उदयपुर आरटीओ की घोर लापरवाही उजागर हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि उदयपुर की लेकसिटी ट्रैवेल्स की बस गुरुवार रात 32 सवारियों को लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार अलसुबह जयपुर में हादसा हुआ और लेकसिटी ट्रैवल्स की यह बस चपेट में आ गई थी। लेकसिटी ट्रैवल्स बस के संचालक को लेकर घोर लापरवाही की बात सामने आई है। यह बस बिना परमिट के ही उदयपुर से जयपुर तक के लिए संचालित की जा रही थी। उदयपुर आरटीओ नेमीचंद जैन ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि बस के परमिट को बिना नवीनीकरण कराए ही संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ की लापरवाही उजागर
हादसे के बाद भले ही परिवहन विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि बस को बिना परमिट के संचालित किया जा रहा था। लेकिन इस मामले में आरटीओ खुद ही लापरवाह दिखाई दे रहा है। दरअसल, बिना परमिट के संचालित बसों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी खुद परिवहन विभाग के पास है, लेकिन बिना परमिट के संचालित हो रही बस को कोई रोक-टोक नहीं की गई। 



और भी हो सकता है अवैध संचालन 
जयपुर हादसे के बाद जब मामला उठा तो लेकसिटी ट्रैवेल्स की बस के अवैध संचालन की बात सामने आई है। लेकिन उदयपुर से सैकड़ों निजी बसें संचालित होती हैं, जो कई बड़े शहरों तक जाती हैं। संभव है कि इनमें से कई बसें बिना परमिट के ही संचालित हो रही हो। यह इस बात से ही स्पष्ट है कि यदि परिवहन विभाग समय-समय पर कार्रवाई कर रहा होता तो लेकसिटी ट्रैवेल्स की बस बिना परमिट के संचालित नहीं होती।

जांच के लिए कमेटी गठित
भांकरोटा अग्निकांड की जांच के लिए सरकार ने कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे हादसे के कारणों और भविष्य में इसकी पुनरावृति न हो, इसके लिए सुझाव देते हुए रिपोर्ट तैयार करे। बता दें कि अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 लोगों की SMS अस्पताल और एक की जयपुरिया अस्पताल में मौत हुई है। SMS में सात मृतकों की शिनाख्त हो गई है। वहीं, पांच की पहचान करना बाकी है, जिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई, उन शवों का DNA टेस्ट करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed