{"_id":"64f3faa4dc5c65c4320e149b","slug":"jaipur-six-teachers-received-mala-mathur-memorial-lifetime-achievement-award-in-education-135-teachers-honored-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: छह टीचर्स को मिला माला माथुर मेमोरियल ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन', 135 शिक्षा सेवक का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: छह टीचर्स को मिला माला माथुर मेमोरियल ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन', 135 शिक्षा सेवक का सम्मान
Sun, 03 Sep 2023 08:50 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:50 AM IST
सार
जयपुर में छह टीचर्स को माला माथुर मेमोरियल ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन मिला। जवाहर कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, लखनऊ के 135 अध्यापकों का सम्मान हुआ। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जवाहर कला केंद्र में आयोजित शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में सर्वाेदय संस्थान, सिम्पली और रघु सिन्हा माला माथुर चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2023 के बारहवें संस्करण का आयोजन शनिवार को रंगायन-जवाहर कला केंद्र में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला रहे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कल्ला ने शिक्षकों के इस सम्मान समारोह को सराहा और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षकों का काम न केवल ज्ञान को बढ़ाने में मदद करना है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने में भी है। शिक्षा क्षेत्र में वृद्धि और सुधार के लिए सरकार के उद्देश्य हैं और इसके लिए हमें शिक्षा क्रियाओं को मजबूती से निर्वाचन करना होगा। हमें यह समझना है कि शिक्षा सिर्फ पाठ्यक्रम और किताबों से ही सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन कौशलों, नैतिक मूल्यों, और विचारशीलता को भी बढ़ावा देने में मदद करती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजक सोमेंद्र हर्ष और अंशु हर्ष ने बताया कि माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और उपलब्धि का सम्मान है। इस वर्ग में पी.एन. कावुरी, डॉ मालाश्री लाल, संदीप सेठी, प्रोफ़ेसर बनवारी लाल गौड़, रानी हूजा और रीमा हूजा का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान किया गया । इस वर्ष सम्मान समारोह में राजस्थान के करीब 7 शहरों - जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, अजमेर, पाली और जालोर से 101 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके आलावा दिल्ली , जम्मू और कश्मीर, लखनऊ से करीब 34 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । सम्मानित एजुकेशन इंस्टिट्यूट में मुख्य मणिपाल यूनिवर्सिटी, हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी,आर्य कॉलेज, आईआईएस यूनिवर्सिटी, हिन्दू कॉलेज-दिल्ली, एमपीएस स्कूल, नीरजा मोदी स्कूल, पैलेस स्कूल, संत ज़ेवियर स्कूल नेवटा, एमजीडी स्कूल,एमिटी यूनिवर्सिटी सहित कई शहरी और ग्रामीण स्कूलों के शिक्षक सम्मानित हुए ।
विज्ञापन
अथिति के रूप में पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, आरईपीसी और राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा , चेयरपर्सन सोशल वेलफेयर बोर्ड राजस्थान सरकार अर्चना शर्मा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारी समारोह में उपस्थित रहें।