{"_id":"65f2acf9c943dad544069bcc","slug":"jaipur-seven-arrested-for-plotting-murder-in-haryana-up-and-rajasthan-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: हरियाणा, यूपी और राजस्थान में हत्या की साजिश करने वाले सात गिरफ्तार, दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: हरियाणा, यूपी और राजस्थान में हत्या की साजिश करने वाले सात गिरफ्तार, दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद
Thu, 14 Mar 2024 01:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:24 PM IST
सार
हरमाड़ा थाना और डीएसटी जयपुर पश्चिम की संयुक्त टीमों ने हरियाणा, यूपी और राजस्थान के अभ्यस्त अपराधियों के हत्या के षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए सात को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सात आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरमाड़ा थाना और डीएसटी जयपुर पश्चिम की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा, यूपी और राजस्थान के अभ्यस्त अपराधियों द्वारा हत्या के षड्यंत्र का पर्दाफाश कर सात षड्यंत्रकारियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि डीएसटी टीम पश्चिम को हरमाड़ा थाना इलाके में गैंग के तीन व्यक्तियों के होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस थाना हरमाड़ा की सहायता से हत्या के इरादे से घूम रहे उर्वेष मीणा निवासी ईमोदी मोहल्ला, अकबरपुर, श्रीमहावीर जी, करौली कुश अग्रवाल निवासी नौरंगाबाद, महावीर जी करौली और आकाश बंजारा निवासी भोटवाड़ा, टोडाभीम, करौली को पकड़ लिया। उनमें से उर्वेष मीणा के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व आकाश बंजारा के पास चार कारतूस बरामद किए। कुश अग्रवाल के पास से एक अवैध हथियार देशी कट्टा 315 बोर व 3 कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
अग्रिम कार्रवाई के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिस पर पाया कि आरोपी द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हथियार लेकर हत्या करने के मनसूबे को अंजाम देना चाहते थे। आरोपी से पूछने पर हरियाणा और जयपुर के अन्य व्यक्तियों के बारे में बताया जो कि षड्यंत्र के अलग अलग हिस्सों में इनके भागीदार रहे हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योगेश निवासी कनेना जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा, भूपेष अहीर निवासी गांव-कलवाड़ी पुलिस थाना कनेना जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा, महेष यादव निवासी गांव-कलवाड़ी पुलिस थाना कनेना जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा, मंदीप निवासी गांव दोगड़ा जाट पुलिस थाना कनेना जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा, नवीन निवासी गांव दोगला जाट पुलिस थाना जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा और कैलाश उर्फ विकास निवासी ग्राम घाटा पुलिस थाना कानौता जयपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस इनके अन्य साथियों की पहचान सुनिश्चित दबिश दी जाएगी। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि पूर्व में उदयपुर में रंजिश में बदले की नीयत से हथियार लिए घूम रहे पांच व्यक्तियों को दो पिस्टल व पांच हथियारों उदयपुर पुलिस द्वारा सहित गिरफ्तार किया था। जयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से एक आरोपी आकाश बंजारा था। उक्त षड्यंत्रकारियों में से आकाश व उर्वेष पूर्व में ही अलवर में आपसी रंजिश के चलते दीपक मीणा पूत्र धर्मसिंह मीणा की गला काटकर हत्या कर दी थी। उस दौरान पुलिस थाना जीआरपी अलवर ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।