फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Road Accident News Car Collides With Truck Three People Died Inside Story

Jaipur Accident: राजधानी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार के उड़े परखच्चे; तीन की दर्दनाक मौत

Sun, 11 Aug 2024 10:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Aug 2024 10:39 AM IST
सार

Jaipur Accident: राजधानी जयपुर में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्र व एक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंस गया था। घंटेभर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Jaipur Road Accident News Car Collides With Truck Three People Died Inside Story
ट्रक से टकराई कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के प्रताप नगर एनआरआई  सर्किल पर शनिवार रात एक कार तथा ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो छात्र तथा एक ड्राइवर था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार प्रताप नगर से होते हुए जवाहर सर्किल की तरफ जा रही थी। एनआरआई सर्किल पर ड्राइवर ट्रक को मोड़ रहा था। इतने में तेज गति से आ रही कार ट्रक से भिड़ गई। ट्रक में सब्जियां भरी थीं।

विज्ञापन

रामनगरिया थाने के डीओ रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर कार में अमीष (19) पुत्र राजीव वाधवा निवासी मानसरोवर और वेदांत (19) पुत्र गिरधर आहलूवालिया मिले। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। इन्हें तुरंत पास ही स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

डीओ ने बताया कि कार में ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंसा हुआ था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को एसएमएस की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। अमीश और वेदांत के परिवार वालों को पुलिस ने रात में ही सूचना दे दी थी। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक छात्रों में से वेदांत विदेश में पढ़ रहा था। वह छुटि्टयों में जयपुर आया था। अमिष जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीबीए का स्टूडेंट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed