फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Protesters Arrested in Tejaji Temple Case Released After Successful Talks Between Beniwal and Police

Jaipur News: तेजाजी मंदिर प्रकरण में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को मिली रिहाई, बेनीवाल और पुलिस की बातचीत सफल

Sun, 30 Mar 2025 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 08:28 AM IST
सार

तेजाजी महाराज के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में कल किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरएलपी कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर पार्टी सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने पुलिस कमिश्नर से बातचीत की। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
Jaipur: Protesters Arrested in Tejaji Temple Case Released After Successful Talks Between Beniwal and Police
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रताप नगर में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार आरएलपी के कार्यकर्ताओं को रिहा करने के लिए राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल की पुलिस प्रशासन के साथ हुई वार्ता सफल रही। अशोक नगर थाने में पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ से बातचीत के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया। वार्ता के बाद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से बातचीत की और घटना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Veer Tejaji Mandir: वीर तेजाजी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई यह वजह
विज्ञापन


हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने सभी समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों ने संयम बरता और हमारी पहली मांग थी कि मुलजिम को पकड़ा जाए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं राजस्थान में दोबारा न हों। इसके लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। किसी भी समाज की आस्था को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए क्योंकि लोकदेवता सभी समाजों के होते हैं, किसी एक के नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से पुलिस वार्ता के दौरान कुछ गलतफहमियां हुईं, जिसके कारण लाठीचार्ज हुआ। इसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने सरकार से भी इस मुद्दे पर चर्चा की। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में कॉलोनी पर कब्जे की कोशिश, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान आगजनी को लेकर कहा कि हम पेट्रोल पंप और आगजनी जैसी घटनाओं का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन पेट्रोल पंप वाली एफआईआर की भी जांच करवाई जाएगी। हम सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पूरी सच्चाई सामने लाएंगे। बेनीवाल ने यह भी बताया कि वे जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेंगे और पूरे मामले का जायजा लेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed