{"_id":"67e39961d4a188d38a073b8f","slug":"jaipur-police-constable-arrested-and-jailed-for-making-obscene-remarks-against-commissioner-and-6-officials-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा, कमिश्नर समेत छह अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेजा, कमिश्नर समेत छह अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Wed, 26 Mar 2025 11:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:36 AM IST
सार
पुलिस के उच्च अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द बोलकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पुलिस कमिश्नर समेत छह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित कई पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलने वाले पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को विधायकपुरी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मार्च को एक वीडियो पोस्ट कर छह पुलिस अधिकारियों सहित एक निजी व्यक्ति के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी। इस पर हरजी खटीक की ओर से विधायकपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सांगा पर 'संग्राम' का सच: मुगल बादशाह को भारत आने का मिला था न्योता? जानें क्या कहते हैं राजस्थान के इतिहासकार
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर बालाराम चौधरी ने बताया कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बीस अधिकारियों को अपशब्द कहे थे। हरजी खटीक की ओर से विधायकपुरी थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र को घटना के बाद सस्पेंड कर दिया गया था।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी इस प्रकार की कई शिकायतें सामने आई हैं। इनकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी पुलिस कांस्टेबल से पूछताछ की गई तो उसने नशे में होना कारण बताया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पुलिस कांस्टेबल ने इतने गंदे शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्यों किए। आखिर वह किस बात को लेकर ऐसा बोल रहा था, इस पर जांच की जा रही है।