फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Panchayat Elections: 154 Candidates in Zila Parishad Race, 417 Contesting in 8 Panchayat Samitis

जयपुर पंचायत चुनाव: जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 प्रत्याशी मैदान में, 8 पंचायत समितियों में 417 उम्मीद्वार

Fri, 16 Oct 2026 08:02 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 16 Oct 2026 08:02 AM IST
सार

जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 और आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 417 प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण में मतदान 28 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Jaipur Panchayat Elections: 154 Candidates in Zila Parishad Race, 417 Contesting in 8 Panchayat Samitis
राज्य निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव-2026 के पहले चरण में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जयपुर जिले में जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, पहले चरण की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 417 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए 57 वार्डों में कुल 234 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान 62 नामांकन खारिज किए गए, जबकि दो नामांकन पत्र निरस्त श्रेणी में रखे गए। इसके बाद 170 वैध प्रत्याशियों में से 16 ने नाम वापस ले लिया। अब 154 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

चौमूं में सबसे ज्यादा 73 प्रत्याशी

पहले चरण में आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए 603 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें से 145 नामांकन खारिज किए गए और चार नामांकन पत्र डिस्कार्ड किए गए। जांच के बाद 454 वैध प्रत्याशियों में से 37 ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद 417 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति के अनुसार प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है:

- चौमूं: 73

- गोविंदगढ़: 54

- जोबनेर: 55

- मौजमाबाद: 49

- दूदू: 47

- झोटवाड़ा: 47

- किशनगढ़-रेनवाल: 47

- सांभर: 45

दूसरे चरण में 110 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

दूसरे चरण में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 15 अक्टूबर तक पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में 110 प्रत्याशियों ने कुल 116 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें अमरसर में 25, आमेर में 20, जालसू में 18, रामपुरा डाबड़ी में 19 और शाहपुरा में 34 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। प्रत्याशी 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।



यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर में बेकाबू रोडवेज बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; बस पर 13 चालान लंबित

28 अक्टूबर को मतदान, 20 नवंबर को मतगणना

दूसरे चरण में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान दल 27 अक्टूबर को रवाना किए जाएंगे। जिला परिषद और सभी चरणों के पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed