{"_id":"65eaf1f5bb0f841e0f0390cd","slug":"jaipur-on-women-s-day-deputy-cm-diya-kumari-says-women-are-contributing-equally-for-development-of-nation-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: महिला दिवस पर डिप्टी सीएम दीया ने कहा- महिलाएं राष्ट्र के विकास के लिए बराबरी से कर रहीं योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: महिला दिवस पर डिप्टी सीएम दीया ने कहा- महिलाएं राष्ट्र के विकास के लिए बराबरी से कर रहीं योगदान
Fri, 08 Mar 2024 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Mar 2024 04:39 PM IST
सार
Jaipur Hindi News: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के विकास के अनेकों निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएं और कार्यक्रम चलाए गए हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और तेरापंथ महिला मंडल की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर शहर की ओर से शुक्रवार 8 मार्च को मालवीय नगर स्थित अणुविभा केंद्र पर एंपावरमेंट वूमेनहुड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आभासी तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि नारी का सम्मान करना हमारे देश की सदियों पुरानी परंपरा है। देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं पुरुषों के समान बराबरी से कंधे से कंधा मिलाकर अपना महत्वपूर्ण और समुचित योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के विकास के अनेकों निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं की प्रगति में सहयोगी योजनाएं और कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने शासन गौरव कनक श्री साध्वी जी का अभिनंदन किया और आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
वहीं, शासन गौरव कनक श्री साध्वी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह गौरव का विषय है कि दीया कुमारी जैसी महत्वपूर्ण महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान राज्य की सेवा समर्पित भाव से कर रही हैं। इससे प्रदेश निश्चित रूप से प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
साध्वी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि महिलाओं की लीडरशिप जहां होती है, वह सफल होती है। महिलाओं की लीडरशिप में कहीं कोई संदेह की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से राष्ट्र जागरण का कार्य किया जा रहा है। तेरापंथ महिला मंडल की महिलाएं राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही हैं। यह भी एक गौरव की बात है कि भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी एक महिला हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में विकास की वाहक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के निर्देशन में संसार का संचालन हो रहा है। महिलाएं अपनी अगली पीढ़ी को शिक्षित और दीक्षित कर राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करें।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता डागा ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल की ओर से स्वच्छ भारत का निर्माण और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक रीसायकल मशीनों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सिलाई मशीन और आटा चक्की और इसी तरह के उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी विमला दुग्गड़, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा बैद, सदस्य नीलिमा बैद, तेरापंथ महिला मंडल जयपुर की अध्यक्ष नीरू मेहता, मंत्री नीलिमा बैद और तेरापंथ महिला मंडल की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई, जिसमें महिलाओं ने महिला जागृति और प्रेरणा के गीत गाए। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण की एक नाटिका भी प्रस्तुत की।